7 साल की बच्ची की हत्या ,परिवार से मिलीं श्रेयसी:नीमारंग पहुंचकर परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा, जल्द कार्रवाई के निर्देश

7 साल की बच्ची की हत्या ,परिवार से मिलीं श्रेयसी:नीमारंग पहुंचकर परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा, जल्द कार्रवाई के निर्देश

जमुई के नीमारंग मोहल्ले में सात साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में गुरुवार को बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने का भरोसा मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि मासूम के साथ हुई घटना ने पूरे समाज को शर्मसार किया है। पुलिस पहले दिन से ही मामले की जांच में जुटी है और तेजी से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासन जल्द ही दोषियों तक पहुंचेगा और उन्हें सलाखों के पीछे भेजेगा। पांच दिन में पुलिस की कार्रवाई, लगातार छापेमारी श्रेयसी सिंह ने बताया कि घटना के पांच दिन के भीतर पुलिस ने कार्रवाई तेज की है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में गिरफ्तारी की बात भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग संतुष्ट हैं। राशन का सामान लेने घर से निकली थी बच्ची घटना बीते शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की है। नीमारंग मोहल्ला निवासी मो. इकबाल की सात वर्षीय बेटी राशन का सामान लेने घर से निकली थी। रात करीब आठ बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और परिचितों के घरों में खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला। अधूरे मकान की बाउंड्री के पास मिला शव शनिवार सुबह परिजन बच्ची के लापता होने की सूचना टाउन थाना में देने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान नीमारंग मोहल्ले में एक अधूरे बने मकान की बाउंड्री के पास बच्ची का शव मिला। शव बरामद होने की सूचना से इलाके में आक्रोश और दहशत फैल गई। सरकार और प्रशासन परिवार के साथ- श्रेयसी मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा। पुलिस घटना की जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जमुई के नीमारंग मोहल्ले में सात साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में गुरुवार को बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने का भरोसा मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि मासूम के साथ हुई घटना ने पूरे समाज को शर्मसार किया है। पुलिस पहले दिन से ही मामले की जांच में जुटी है और तेजी से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासन जल्द ही दोषियों तक पहुंचेगा और उन्हें सलाखों के पीछे भेजेगा। पांच दिन में पुलिस की कार्रवाई, लगातार छापेमारी श्रेयसी सिंह ने बताया कि घटना के पांच दिन के भीतर पुलिस ने कार्रवाई तेज की है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में गिरफ्तारी की बात भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग संतुष्ट हैं। राशन का सामान लेने घर से निकली थी बच्ची घटना बीते शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की है। नीमारंग मोहल्ला निवासी मो. इकबाल की सात वर्षीय बेटी राशन का सामान लेने घर से निकली थी। रात करीब आठ बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और परिचितों के घरों में खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला। अधूरे मकान की बाउंड्री के पास मिला शव शनिवार सुबह परिजन बच्ची के लापता होने की सूचना टाउन थाना में देने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान नीमारंग मोहल्ले में एक अधूरे बने मकान की बाउंड्री के पास बच्ची का शव मिला। शव बरामद होने की सूचना से इलाके में आक्रोश और दहशत फैल गई। सरकार और प्रशासन परिवार के साथ- श्रेयसी मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा। पुलिस घटना की जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *