66 हार्ट डिस्क चोरी! जोया अख्तर की कंपनी को हुआ करोड़ों का नुकसान, ऑफिस बॉय गिरफ्तार

66 हार्ट डिस्क चोरी! जोया अख्तर की कंपनी को हुआ करोड़ों का नुकसान, ऑफिस बॉय गिरफ्तार

Zoya Akhtar Tiger Baby films theft: बॉलीवुड की जानी-मानी डायरेक्टर जोया अख्तर और रीमा कागती की प्रोडक्शन कंपनी ‘टाइगर बेबी’ के दफ्तर से एक हैरान करने वाली खबर आई है। मुंबई के बांद्रा स्थित उनके ऑफिस से फिल्मों और वेब सीरीज के डेटा से भरी 66 कीमती हार्ड डिस्क चोरी हो गई हैं। इन हार्ड डिस्क में कंपनी की पुरानी और आने वाली फिल्मों, सीरीज और विज्ञापनों का असली फुटेज और बैकअप डेटा सुरक्षित रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में फुर्ती दिखाते हुए ऑफिस के ही एक पुराने कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

जोया अख्तर के ऑफिस से हुई 66 हार्ड डिस्क चोरी (Zoya Akhtar Tiger Baby films theft)

यह मामला 21 मई 2026 को तब सामने आया, जब ऑफिस के कर्मचारी किसी काम के लिए एक हार्ड डिस्क ढूंढ रहे थे। काफी खोजने के बाद भी जब डिस्क नहीं मिली, तो उन्होंने डेटा रखने वाले मुख्य बॉक्स को खोलकर देखा। बॉक्स खोलते ही सबके होश उड़ गए, क्योंकि वहां असली हार्ड डिस्क गायब थीं और उनकी जगह सिर्फ खाली और टूटे-फूटे प्लास्टिक के डिब्बे रखे हुए थे। ऑफिस का ताला नहीं टूटा था, इसलिए साफ था कि चोरी दफ्तर के ही किसी कर्मचारी ने की है। इसके बाद कंपनी की तरफ से बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

Zoya Akhtar Tiger Baby films theft

5 महीने से धीरे-धीरे कर रहा था चोरी (66 hard disks stolen Zoya Akhtar Office)

पुलिस ने शक के आधार पर ऑफिस बॉय मोहम्मद शाहिद अजीम खान को पकड़ा। पूछताछ में शाहिद ने माना कि उसी ने पिछले 5 महीनों में धीरे-धीरे करके एक-एक करके 66 हार्ड डिस्क चुराई थीं। उसी के पास इन डिस्क को संभालने की जिम्मेदारी थी। उसने बताया कि उसने बोरीवली के रहने वाले रितेश नाम के एक खरीदार को 24 हार्ड डिस्क सिर्फ 15 से 20 हजार रुपये प्रति डिस्क के हिसाब से बेच दीं। हालांकि इन हार्ड डिस्क की बाजार में कीमत 12 से 13 लाख रुपये है, लेकिन इसके अंदर मौजूद फिल्मों के डेटा की कीमत करोड़ों में है।

फिल्मों के लीक होने का बड़ा डर

कंपनी के पास कुल 119 खास हार्ड डिस्क थीं, जिनमें से 66 गायब हैं। ये बहुत बड़ी क्षमता वाली डिस्क थीं, जिनमें ‘मेड इन हेवन’ और ‘घोस्ट स्टोरीज’ जैसी बड़ी सीरीज का मुख्य डेटा था। फिल्म इंडस्ट्री में असली डर पैसों का नहीं, बल्कि कंटेंट लीक होने का होता है। अगर इन डिस्क में मौजूद वो फिल्में या सीरीज इंटरनेट पर लीक हो गईं जो अभी तक रिलीज नहीं हुई हैं, तो कंपनी को करोड़ों का भारी नुकसान हो सकता है। पुलिस अब बाकी बची हार्ड डिस्क को खोजने और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *