6086 मतदाता तय करेंगे छह उम्मीदवारों की किस्मत:भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में महिला वोटर बनेंगी गेमचेंजर, MLC सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

6086 मतदाता तय करेंगे छह उम्मीदवारों की किस्मत:भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में महिला वोटर बनेंगी गेमचेंजर, MLC सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी उपचुनाव में इस बार महिला मतदाता चुनावी समीकरण बदलने की स्थिति में दिखाई दे रही हैं। कुल 6086 मतदाताओं में 3254 महिला और 2832 पुरुष मतदाता शामिल हैं। ऐसे में महिला जनप्रतिनिधियों की भूमिका इस चुनाव में निर्णायक मानी जा रही है। मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होने वाले मतदान में 6 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में कैद होगी। चुनावी मैदान में एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद, महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय और जेडीयू से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मनोज कुमार उपाध्याय के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लालू प्रसाद यादव, निरंजन कुमार राय और एक अन्य कन्हैया प्रसाद भी मैदान में हैं। बागी प्रत्याशी के चुनाव लड़ने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है और दोनों बड़े गठबंधनों की रणनीति पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। राजद के प्रत्याशी सोनू राय के समर्थन में वोट देने के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभी मतदाओं से अपना समर्थन देने की अपील की है। स्थानीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि मतदान करेंगे इस उपचुनाव में स्थानीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि मतदान करेंगे। पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और नगर निकाय प्रतिनिधियों के वोट से नए विधान पार्षद का चुनाव होगा। यही वजह है कि सभी प्रत्याशी अंतिम समय तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार संपर्क अभियान चलाते रहे। राजनीतिक जानकारों की मानें तो महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या अधिक होने से प्रत्याशियों ने महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस किया है। 14 जोनल दंडाधिकारी की तैनाती निर्वाचन को लेकर भोजपुर और बक्सर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। भोजपुर जिले के सभी 14 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 14 जोनल दंडाधिकारी और 4 सुपर जोनल दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर अतिरिक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।
भोजपुर में 14 और बक्सर में 11 मतदान केंद्र जिलेवार मतदाता आंकड़ों पर नजर डालें तो भोजपुर जिले में कुल 3783 मतदाता हैं, जिनमें 2031 महिला और 1752 पुरुष शामिल हैं। वहीं बक्सर जिले में कुल 2303 मतदाता हैं, जिनमें 1223 महिला और 1080 पुरुष मतदाता हैं। उपचुनाव के लिए कुल 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें भोजपुर में 14 और बक्सर में 11 मतदान केंद्र शामिल हैं। सबसे अधिक मतदाता बड़हरा, पीरो, आरा, जगदीशपुर और सिमरी प्रखंड में हैं, जबकि केसठ, चककी और चौगाई जैसे क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या सबसे कम है। हालांकि कम मतदाता वाले क्षेत्रों में भी हर वोट को निर्णायक माना जा रहा है। स्थानीय निकाय आधारित इस चुनाव में थोड़े अंतर से भी परिणाम प्रभावित हो सकता है, इसलिए सभी प्रत्याशी हर वोट को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी उपचुनाव में इस बार महिला मतदाता चुनावी समीकरण बदलने की स्थिति में दिखाई दे रही हैं। कुल 6086 मतदाताओं में 3254 महिला और 2832 पुरुष मतदाता शामिल हैं। ऐसे में महिला जनप्रतिनिधियों की भूमिका इस चुनाव में निर्णायक मानी जा रही है। मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होने वाले मतदान में 6 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में कैद होगी। चुनावी मैदान में एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद, महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय और जेडीयू से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मनोज कुमार उपाध्याय के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लालू प्रसाद यादव, निरंजन कुमार राय और एक अन्य कन्हैया प्रसाद भी मैदान में हैं। बागी प्रत्याशी के चुनाव लड़ने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है और दोनों बड़े गठबंधनों की रणनीति पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। राजद के प्रत्याशी सोनू राय के समर्थन में वोट देने के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभी मतदाओं से अपना समर्थन देने की अपील की है। स्थानीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि मतदान करेंगे इस उपचुनाव में स्थानीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि मतदान करेंगे। पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और नगर निकाय प्रतिनिधियों के वोट से नए विधान पार्षद का चुनाव होगा। यही वजह है कि सभी प्रत्याशी अंतिम समय तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार संपर्क अभियान चलाते रहे। राजनीतिक जानकारों की मानें तो महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या अधिक होने से प्रत्याशियों ने महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस किया है। 14 जोनल दंडाधिकारी की तैनाती निर्वाचन को लेकर भोजपुर और बक्सर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। भोजपुर जिले के सभी 14 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 14 जोनल दंडाधिकारी और 4 सुपर जोनल दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर अतिरिक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।
भोजपुर में 14 और बक्सर में 11 मतदान केंद्र जिलेवार मतदाता आंकड़ों पर नजर डालें तो भोजपुर जिले में कुल 3783 मतदाता हैं, जिनमें 2031 महिला और 1752 पुरुष शामिल हैं। वहीं बक्सर जिले में कुल 2303 मतदाता हैं, जिनमें 1223 महिला और 1080 पुरुष मतदाता हैं। उपचुनाव के लिए कुल 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें भोजपुर में 14 और बक्सर में 11 मतदान केंद्र शामिल हैं। सबसे अधिक मतदाता बड़हरा, पीरो, आरा, जगदीशपुर और सिमरी प्रखंड में हैं, जबकि केसठ, चककी और चौगाई जैसे क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या सबसे कम है। हालांकि कम मतदाता वाले क्षेत्रों में भी हर वोट को निर्णायक माना जा रहा है। स्थानीय निकाय आधारित इस चुनाव में थोड़े अंतर से भी परिणाम प्रभावित हो सकता है, इसलिए सभी प्रत्याशी हर वोट को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *