15 मिनट अंधेरे में रहे बिहार के 6 जिले:महावीर मंदिर में छाया रहा अंधेरा, पटना जंक्शन पर लाइटें जलती रहीं; मॉक ड्रिल की तस्वीरें

15 मिनट अंधेरे में रहे बिहार के 6 जिले:महावीर मंदिर में छाया रहा अंधेरा, पटना जंक्शन पर लाइटें जलती रहीं; मॉक ड्रिल की तस्वीरें

पटना समेत बिहार के 6 जिलों में गुरुवार को सायरन बजते ही अंधेरा छा गया। शाम 7 बजे सायरन की आवाज के साथ ही बिजली की सप्लाई रोक दी गई। 7 बजकर 15 मिनट पर इसे फिर से बहाल कर दिया गया। इस दौरान लोगों ने घरों, दुकानों और ऑफिस की लाइटें बंद कर दी। शहरों में अंधेरा छा गया। सड़कों पर भी लोग गाड़ियों को बंद कर के खड़े हो गए। पटना स्थित महावीर मंदिर भी पूरा ब्लैकआउट हो गया, सिर्फ गर्भ गृह में रोशनी रहीं। वहीं पटना जंक्शन पर लाइटें जलती रहीं। 15 मिनट बाद लाइट आते ही राजधानी की सड़कों पर लंबा ट्रैफिक देखने को मिला। पटना के अलावा पूर्णिया, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज और अररिया में भी ब्लैकआउट किया गया। भारत सरकार के निर्देश पर 6 शहरों में ये सिविल डिफेंस मॉकड्रिल की गई। राज्य सरकार के मुताबिक, ये किसी खतरे की स्थिति नहीं बल्कि नागरिक सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन क्षमता और प्रशासनिक तैयारियों को परखने के लिए की जा रही प्रैक्टिस है। प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाए सहयोग करने की अपील की है। अब ब्लैक आउट की तस्वीरें देखिए… महावीर मंदिर पटना जंक्शन सड़कों का हाल अब देखिए ब्लैक आउट के दौरान की अन्य तस्वीरें पटना में एयर स्ट्राइक से बचने के लिए मॉक ड्रिल हुई राजधानी पटना में एयर स्ट्राइक से बचने के लिए मॉक ड्रिल की गई। दोपहर 3 बजे पटना के DM ऑफिस और बिस्कोमान भवन में मॉक ड्रिल शुरू हुई। 40 से 45 मिनट चली मॉक ड्रिल में सुरक्षा की जांच की गई। ADM आपदा ने वॉकी-टॉकी पर कहा कि पटना DM ऑफिस और बिस्कोमान भवन पर एयर स्टाइक हुई है। जल्दी मदद भेजिए। उनके ये कहते ही 2 मिनट में मौके पर NDRF और SDRF टीमें पहुंच गईं। एंबुलेंस भी घायलों को लेने के लिए मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फायर फाइटर्स की मदद से पटना DM ऑफिस और बिस्कोमान भवन में लगी आग को बुझाया गया। बिल्डिंग के ऊपरी हिस्सों में फंसे लोगों को बड़ी और लंबी क्रेन की मदद से रेस्क्यू किया गया। घायलों को पटना के IGIMS लाया गया। अस्पताल के इंतजामों को भी टीम ने परखा। पटना DM ऑफिस और बिस्कोमान भवन में मॉक ड्रिल की तस्वीरें… अब बरौनी NTPC में मॉक ड्रिल की तस्वीरें… पटना समेत बिहार के 6 जिलों में गुरुवार को सायरन बजते ही अंधेरा छा गया। शाम 7 बजे सायरन की आवाज के साथ ही बिजली की सप्लाई रोक दी गई। 7 बजकर 15 मिनट पर इसे फिर से बहाल कर दिया गया। इस दौरान लोगों ने घरों, दुकानों और ऑफिस की लाइटें बंद कर दी। शहरों में अंधेरा छा गया। सड़कों पर भी लोग गाड़ियों को बंद कर के खड़े हो गए। पटना स्थित महावीर मंदिर भी पूरा ब्लैकआउट हो गया, सिर्फ गर्भ गृह में रोशनी रहीं। वहीं पटना जंक्शन पर लाइटें जलती रहीं। 15 मिनट बाद लाइट आते ही राजधानी की सड़कों पर लंबा ट्रैफिक देखने को मिला। पटना के अलावा पूर्णिया, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज और अररिया में भी ब्लैकआउट किया गया। भारत सरकार के निर्देश पर 6 शहरों में ये सिविल डिफेंस मॉकड्रिल की गई। राज्य सरकार के मुताबिक, ये किसी खतरे की स्थिति नहीं बल्कि नागरिक सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन क्षमता और प्रशासनिक तैयारियों को परखने के लिए की जा रही प्रैक्टिस है। प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाए सहयोग करने की अपील की है। अब ब्लैक आउट की तस्वीरें देखिए… महावीर मंदिर पटना जंक्शन सड़कों का हाल अब देखिए ब्लैक आउट के दौरान की अन्य तस्वीरें पटना में एयर स्ट्राइक से बचने के लिए मॉक ड्रिल हुई राजधानी पटना में एयर स्ट्राइक से बचने के लिए मॉक ड्रिल की गई। दोपहर 3 बजे पटना के DM ऑफिस और बिस्कोमान भवन में मॉक ड्रिल शुरू हुई। 40 से 45 मिनट चली मॉक ड्रिल में सुरक्षा की जांच की गई। ADM आपदा ने वॉकी-टॉकी पर कहा कि पटना DM ऑफिस और बिस्कोमान भवन पर एयर स्टाइक हुई है। जल्दी मदद भेजिए। उनके ये कहते ही 2 मिनट में मौके पर NDRF और SDRF टीमें पहुंच गईं। एंबुलेंस भी घायलों को लेने के लिए मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फायर फाइटर्स की मदद से पटना DM ऑफिस और बिस्कोमान भवन में लगी आग को बुझाया गया। बिल्डिंग के ऊपरी हिस्सों में फंसे लोगों को बड़ी और लंबी क्रेन की मदद से रेस्क्यू किया गया। घायलों को पटना के IGIMS लाया गया। अस्पताल के इंतजामों को भी टीम ने परखा। पटना DM ऑफिस और बिस्कोमान भवन में मॉक ड्रिल की तस्वीरें… अब बरौनी NTPC में मॉक ड्रिल की तस्वीरें…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *