गयाजी के बाराचट्टी की हम पार्टी से विधायक ज्योति देवी पर हमला और गाली-गलौज मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोहनपुर थाना कि पुलिस की ओर से की गई। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वे फरार बताए जा रहे हैं। विधायक ने कराया था केस दरअसल, रविवार को विधायक ज्योति देवी अपने अंगरक्षकों के साथ मोहनपुर के गंभीरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र के गंभीरा गांव में उनके काफिले को सामने से रोक कर हमला, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और गाली-गलौज करने का आरोप है। इस दौरान अंगरक्षकों और विधायक के बेटे रूपम के साथ भी हाथापाई की गई। विधायक को गाड़ी से उतारने की भी कोशिश की गई थी, लेकिन इस बीच विधायक के समर्थक गम्भीरा गांव से पहुंच गए थे ओर मामले को किसी तरह से शांत किया जा सका था।
विधायक ज्योति मांझी ने मोहनपुर थाना में केस दर्ज कराया था। सात नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया था।
छापेमारी अभियान चलाया गया मोहनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने मोहनपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चला कर छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में पलटू यादव उर्फ विकास कुमार, सुनील कुमार, नीरज यादव, हृदय कुमार उर्फ मिट्ठू, योगेंद्र यादव और विक्रम ठाकुर शामिल हैं। सभी गिरफ्तार व्यक्ति मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। गयाजी के बाराचट्टी की हम पार्टी से विधायक ज्योति देवी पर हमला और गाली-गलौज मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोहनपुर थाना कि पुलिस की ओर से की गई। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वे फरार बताए जा रहे हैं। विधायक ने कराया था केस दरअसल, रविवार को विधायक ज्योति देवी अपने अंगरक्षकों के साथ मोहनपुर के गंभीरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र के गंभीरा गांव में उनके काफिले को सामने से रोक कर हमला, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और गाली-गलौज करने का आरोप है। इस दौरान अंगरक्षकों और विधायक के बेटे रूपम के साथ भी हाथापाई की गई। विधायक को गाड़ी से उतारने की भी कोशिश की गई थी, लेकिन इस बीच विधायक के समर्थक गम्भीरा गांव से पहुंच गए थे ओर मामले को किसी तरह से शांत किया जा सका था।
विधायक ज्योति मांझी ने मोहनपुर थाना में केस दर्ज कराया था। सात नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया था।
छापेमारी अभियान चलाया गया मोहनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने मोहनपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चला कर छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में पलटू यादव उर्फ विकास कुमार, सुनील कुमार, नीरज यादव, हृदय कुमार उर्फ मिट्ठू, योगेंद्र यादव और विक्रम ठाकुर शामिल हैं। सभी गिरफ्तार व्यक्ति मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।


