55 दिन से लापता किसलय की दोस्तों ने की हत्या:मुजफ्फरपुर में पैसे के लेनदेन और आपसी विवाद में मर्डर की आशंका; पारू से एक आरोपी गिरफ्तार

55 दिन से लापता किसलय की दोस्तों ने की हत्या:मुजफ्फरपुर में पैसे के लेनदेन और आपसी विवाद में मर्डर की आशंका; पारू से एक आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र से 5 सितंबर को लापता हुए 29 वर्षीय किसलय की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, उसके दोस्तों ने ही हत्या करने के बाद शव रेवा नदी में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पारू थाना क्षेत्र से अनुकूल कुमार को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी विवाद और पैसे के लेनदेन की बात सामने आई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 5 सितंबर को किसलय के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना मिली थी। वह घर नहीं लौटा था और उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उनके आवेदन पर अहियापुर थाने में कांड संख्या 1418/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। लॉज में विवाद की मिली थी जानकारी पुलिस के अनुसार, परिजनों की तलाश और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी में किसलय को कलमबाग चौक और गन्नीपुर स्थित एक लॉज में देखे जाने की बात सामने आई थी। वहां कुछ लोगों के साथ उसका विवाद होने की जानकारी भी मिली थी। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई थी। एसडीपीओ के नेतृत्व में बनाई गई टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के पर्यवेक्षण में एसडीपीओ टाउन-2 दीपक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। इसमें अहियापुर थानाध्यक्ष और जिला आसूचना इकाई की टीम को शामिल किया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों से पूछताछ की और तकनीकी व मानवीय साक्ष्य जुटाए। किसलय और उसकी मोटरसाइकिल की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की गई। जांच के दौरान पुलिस को हत्या और शव को रेवा नदी में फेंके जाने की जानकारी मिली। पैसे के विवाद में हत्या की आशंका सिटी एसपी के अनुसार, शुरुआती जांच में आपसी विवाद और पैसे के लेनदेन को हत्या की वजह माना जा रहा है। शुक्रवार को पारू थाना क्षेत्र से अनुकूल कुमार को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र से 5 सितंबर को लापता हुए 29 वर्षीय किसलय की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, उसके दोस्तों ने ही हत्या करने के बाद शव रेवा नदी में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पारू थाना क्षेत्र से अनुकूल कुमार को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी विवाद और पैसे के लेनदेन की बात सामने आई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 5 सितंबर को किसलय के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना मिली थी। वह घर नहीं लौटा था और उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उनके आवेदन पर अहियापुर थाने में कांड संख्या 1418/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। लॉज में विवाद की मिली थी जानकारी पुलिस के अनुसार, परिजनों की तलाश और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी में किसलय को कलमबाग चौक और गन्नीपुर स्थित एक लॉज में देखे जाने की बात सामने आई थी। वहां कुछ लोगों के साथ उसका विवाद होने की जानकारी भी मिली थी। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई थी। एसडीपीओ के नेतृत्व में बनाई गई टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के पर्यवेक्षण में एसडीपीओ टाउन-2 दीपक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। इसमें अहियापुर थानाध्यक्ष और जिला आसूचना इकाई की टीम को शामिल किया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों से पूछताछ की और तकनीकी व मानवीय साक्ष्य जुटाए। किसलय और उसकी मोटरसाइकिल की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की गई। जांच के दौरान पुलिस को हत्या और शव को रेवा नदी में फेंके जाने की जानकारी मिली। पैसे के विवाद में हत्या की आशंका सिटी एसपी के अनुसार, शुरुआती जांच में आपसी विवाद और पैसे के लेनदेन को हत्या की वजह माना जा रहा है। शुक्रवार को पारू थाना क्षेत्र से अनुकूल कुमार को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *