एपस्टीन मामले पर निवाड़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन:हरदीप सिंह पुरी का पुतला जलाने की कोशिश; पुलिस ने पानी डालकर बुझाई आग

एपस्टीन मामले पर निवाड़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन:हरदीप सिंह पुरी का पुतला जलाने की कोशिश; पुलिस ने पानी डालकर बुझाई आग

निवाड़ी में शुक्रवार को एपस्टीन मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पानी डालकर आग बुझा दी। इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी। मुख्य चौराहे पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता शहर के मुख्य चौराहे पर जुटे। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। जिला कांग्रेस कमेटी ने हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ राजनीतिक जवाबदेही तय करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात करती है, लेकिन एपस्टीन विवाद से जुड़े सवालों पर उसे जवाब देना चाहिए। कांग्रेस ने पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भी आपत्ति जताई। पुरी और एपस्टीन की मुलाकातों को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल अमेरिकी कारोबारी और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों और तस्वीरों को लेकर भारत में राजनीतिक विवाद चल रहा है। हाल में सामने आई तस्वीरों और दस्तावेजों में हरदीप सिंह पुरी और एपस्टीन की मुलाकातों को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। इसी मुद्दे पर कांग्रेस ने निवाड़ी में प्रदर्शन किया। ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निवाड़ी दीपक बरार, जिला महासचिव सतीश घोष और धीरेन्द्र खरे, नरेश कुशवाहा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि दांगी, मंडलम अध्यक्ष आशीष, रिक्की चांदोरिया, लक्ष्मण अहिरवार और राज खान सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *