इन्वेस्टमेंट के नाम पर डीएसए एजेंट से 52.31 लाख ठगे:मोटे मुनाफे का लालच दिया, 30 प्रतिशत टैक्स का बनाया दबाव, दोस्तों से चर्चा करने पर हुआ खुलासा

इन्वेस्टमेंट के नाम पर डीएसए एजेंट से 52.31 लाख ठगे:मोटे मुनाफे का लालच दिया, 30 प्रतिशत टैक्स का बनाया दबाव, दोस्तों से चर्चा करने पर हुआ खुलासा

लखनऊ के ऐशबाग इलाके में इन्वेस्टमेंट में मोटे मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 52.31 लाख की ठगी कर ली है। जालसाजों ने पहले दोगुना मुनाफा दिया। इसके बाद रकम जमा करवाते गए 30% टैक्स जमा करने का दबाव बनाया तब मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। ऐशबाग रोड ईदगाह के सामने, सीमा प्लाजा के पीछे निवासी मोहम्मद सालिम ने बताया कि वह LIC HFL में DSA के रूप में कार्यरत हैं। जो उनके परिवार की कंपनी है। सालिम ने बताया 13 जनवरी से 23 फरवरी के बीच दो अलग-अलग अज्ञात व्यक्तियों ने ऑनलाइन माध्यम से उनके साथ धोखाधड़ी की। जालसाजों ने उनसे संपर्क कर इन्वेस्टमेंट करने पर दोगुना मुनाफे का झांसा दिया। शुरुआत में उन्होंने 4 हजार इन्वेस्ट किया। जिसका दोगुनी से ज्यादा रुपए मिला। इसके बाद अन्य लिंक भेजकर उनसे कई बार में 52 लाख 31 हजार रुपए जमा करा लिए। जब उन्होंने पैसा निकालना चाहा तो 30% टैक्स जमा करने का दबाव बनाने लगे। इस पर उन्होंने अपने दोस्तों से चर्चा की तब ठगी का पता चला। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत थाने में की। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते उन पर भारी कर्ज हो गया है और आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है।
मामले में साइबर थाना इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया है मामला बाजारखाला थाने में दर्ज हुआ था। जहां से ट्रांसफर होकर साइबर थाने में आया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *