मोतिहारी में आंधी-बारिश से 5 की मौत:मरने वालों में 2 साल की बच्ची भी, अकाशीय बिजली गिरने से 10 से ज्यादा घर जले

मोतिहारी में आंधी-बारिश से 5 की मौत:मरने वालों में 2 साल की बच्ची भी, अकाशीय बिजली गिरने से 10 से ज्यादा घर जले

मोतिहारी में आंधी-बारिश और बिजली के तार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 2 की मौत टेंपो पर पेड़ गिरने से हुई, वहीं दो की अकाशीय बिजली गिरने से और एक की मौत बिजली के तार फूस के घर पर गिरने के बाद लगी आग में जलकर हुई। मरने वालों में एक 2 वर्षीय बच्ची हैं, 2 युवक और 2 बच्चें भी शामिल हैं। घटना को लेकर डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा कि सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता राशि दी जाएगी। पहले घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब सभी घटनाओं के सिलसिलेवार पढ़िए…
पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में सोमवार को तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग घटनाओं में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रूपडीह में पेड़ गिरने से टेंपो सवार तीन की मौत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूपडीह गांव में तेज हवा के कारण एक बड़ा पेड़ अचानक एक टेंपो पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में टेंपो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कैथवलिया में बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत
सुगौली प्रखंड के कैथवलिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की जान चली गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। सिसवनिया में बिजली से आग, आधा दर्जन घर जलकर राख
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया गया कि बिजली ताड़ के पेड़ पर गिरी, जिससे पेड़ में आग लग गई और आग तेजी से फैलकर आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी में करीब आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मोतिहारी में आंधी-बारिश और बिजली के तार गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 2 की मौत टेंपो पर पेड़ गिरने से हुई, वहीं दो की अकाशीय बिजली गिरने से और एक की मौत बिजली के तार फूस के घर पर गिरने के बाद लगी आग में जलकर हुई। मरने वालों में एक 2 वर्षीय बच्ची हैं, 2 युवक और 2 बच्चें भी शामिल हैं। घटना को लेकर डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा कि सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता राशि दी जाएगी। पहले घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब सभी घटनाओं के सिलसिलेवार पढ़िए…
पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में सोमवार को तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग घटनाओं में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रूपडीह में पेड़ गिरने से टेंपो सवार तीन की मौत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रूपडीह गांव में तेज हवा के कारण एक बड़ा पेड़ अचानक एक टेंपो पर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में टेंपो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कैथवलिया में बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत
सुगौली प्रखंड के कैथवलिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की जान चली गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। सिसवनिया में बिजली से आग, आधा दर्जन घर जलकर राख
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया गया कि बिजली ताड़ के पेड़ पर गिरी, जिससे पेड़ में आग लग गई और आग तेजी से फैलकर आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी में करीब आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *