सहरसा जिले में विद्युत आपूर्ति को बेहतर और निर्बाध बनाने के लिए बिजली विभाग द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण 1 मई 2026 से 4 मई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र सत्तरकटेया में पुराने 33 हजार वोल्ट के डॉग तार को बदलकर नया अत्याधुनिक “उल्फ” तार लगाया जा रहा है। इसके साथ ही, आवश्यकतानुसार नए पोल भी स्थापित किए जा रहे हैं। फॉल्ट की संभावना भी कम होने की उम्मीद विभाग का उद्देश्य इस अपग्रेड के माध्यम से भविष्य में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर, सुरक्षित और निर्बाध हो जाएगी। इससे लाइन लॉस में कमी आने और फॉल्ट की संभावना भी कम होने की उम्मीद है। विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए सत्तर कटेया और नौहट्टा से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवधान 1 मई 2026 से 4 मई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। आवश्यक बिजली से जुड़े कार्य पूरे कर लें उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले ही पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने और अन्य घरेलू उपकरणों के उपयोग जैसे आवश्यक बिजली से जुड़े कार्य पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। बिजली विभाग ने आश्वासन दिया है कि यह कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तेजी से पूरा किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को जल्द ही बेहतर और निरंतर बिजली सेवा मिल सके। सहरसा जिले में विद्युत आपूर्ति को बेहतर और निर्बाध बनाने के लिए बिजली विभाग द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण 1 मई 2026 से 4 मई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र सत्तरकटेया में पुराने 33 हजार वोल्ट के डॉग तार को बदलकर नया अत्याधुनिक “उल्फ” तार लगाया जा रहा है। इसके साथ ही, आवश्यकतानुसार नए पोल भी स्थापित किए जा रहे हैं। फॉल्ट की संभावना भी कम होने की उम्मीद विभाग का उद्देश्य इस अपग्रेड के माध्यम से भविष्य में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर, सुरक्षित और निर्बाध हो जाएगी। इससे लाइन लॉस में कमी आने और फॉल्ट की संभावना भी कम होने की उम्मीद है। विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए सत्तर कटेया और नौहट्टा से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह व्यवधान 1 मई 2026 से 4 मई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। आवश्यक बिजली से जुड़े कार्य पूरे कर लें उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले ही पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने और अन्य घरेलू उपकरणों के उपयोग जैसे आवश्यक बिजली से जुड़े कार्य पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। बिजली विभाग ने आश्वासन दिया है कि यह कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तेजी से पूरा किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को जल्द ही बेहतर और निरंतर बिजली सेवा मिल सके।


