444-Day FD Interest Rates: छोड़िए शेयर मार्केट, एफडी पर 7% से ज्यादा तक का रिटर्न दे रहे ये सरकारी बैंक, देखिए लिस्ट

444-Day FD Interest Rates: छोड़िए शेयर मार्केट, एफडी पर 7% से ज्यादा तक का रिटर्न दे रहे ये सरकारी बैंक, देखिए लिस्ट

444-Day FD Interest Rates: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच इस समय एफडी निवेशकों के लिए राहत भरा निवेश बना हुआ है। जिन्होंने एफडी में पैसा लगाया हुआ था, वे इस समय खुश हैं कि उनके निवेश पर भूराजनीतिक तनाव का असर नहीं पड़ा। स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीमें पारंपरिक एफडी की तुलना में अधिक ब्याज दरों के कारण निवेशकों को काफी आकर्षित करती हैं।

सरकारी बैंकों द्वारा पेश की जाने वाली ऐसी ही एक लोकप्रिय स्कीम 444 दिनों की एफडी है। कई प्रमुख सरकारी बैंक इस अवधि की एफडी पर सामान्य, वरिष्ठ और अति-वरिष्ठ नागरिकों को आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं। State Bank of India की ‘अमृत वृष्टि’ योजना से लेकर Indian Bank, Bank of Baroda और Canara Bank तक, ये 444 दिन की एफडी सामान्य नागरिकों को 6% से अधिक तक की ब्याज दर प्रदान करती हैं।

SBI की 444 दिन की FD

SBI की 444 दिन की स्पेशल एफडी को ‘अमृत वृष्टि’ योजना कहा जाता है। इस योजना में सामान्य नागरिकों को 6.45% ब्याज दर मिलती है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% ब्याज मिलता है।

इंडियन बैंक की 444 दिन की FD

इंडियन बैंक अपनी 444 दिन की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Ind Secure Product) पर सामान्य नागरिकों को 6.60% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% और अति-वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% तक ब्याज मिलता है। ये दरें 3 मार्च 2026 से लागू हैं।

बैंक का नाम योजना / स्कीम सामान्य नागरिक (%) वरिष्ठ नागरिक (%) अति-वरिष्ठ नागरिक (%) लागू तिथि
State Bank of India अमृत वृष्टि योजना (444 दिन) 6.45% 6.95%
Indian Bank Ind Secure Product (444 दिन) 6.60% 7.10% 7.35% 3 मार्च 2026
Bank of Baroda bob Square Drive Deposit Scheme (444 दिन) 6.45% 6.95% 7.05% 5 जनवरी 2026
Canara Bank 444 दिन की FD 6.50% 7.00% 17 मार्च 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा की 444 दिन की FD

बैंक ऑफ बड़ौदा अपनी ‘bob Square Drive Deposit Scheme’ (444 दिन) के तहत 3 करोड़ रुपये से कम जमा पर सामान्य नागरिकों को 6.45%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% और अति-वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% ब्याज दे रहा है। ये दरें 5 जनवरी 2026 से लागू हैं।

केनरा बैंक की 444 दिन की FD

केनरा बैंक 444 दिन की एफडी पर 3 करोड़ रुपये से कम जमा के लिए सामान्य नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.00% ब्याज दे रहा है। ये दरें 17 मार्च 2026 से लागू हैं।

महंगाई दर से ज्यादा हो ब्याज

फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी करवाते समय हमेशा याद रखें कि ब्याज दर महंगाई दर से ज्यादा होनी चाहिए। अगर महंगाई दर 5 फीसदी है, तो एफडी का रिटर्न इससे अधिक हो। अगर आपकी एफडी का रिटर्न महंगाई दर से कम है, तो लंबे समय में आपके निवेश की वैल्यू कम होती चली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *