बासनी-सालावास के बीच इंजीनियरिंग कार्य से 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द:3 ट्रेनों का रूट बदला; हड़पसर सुपरफास्ट 20 अगस्त तक अहमदाबाद के बजाय साबरमती स्टेशन पर रुकेगी

बासनी-सालावास के बीच इंजीनियरिंग कार्य से 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द:3 ट्रेनों का रूट बदला; हड़पसर सुपरफास्ट 20 अगस्त तक अहमदाबाद के बजाय साबरमती स्टेशन पर रुकेगी

जोधपुर मंडल में रेल यात्रियों के लिए दो महत्वपूर्ण अपडेट हैं। भगत की कोठी-लूनी रेलखंड पर आधुनिक ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम लगाने के काम के कारण 20 से 22 मई तक इस रूट की 7 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसमें 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। वहीं 3 ट्रेनों का रूट बदला गया है। इसके अलावा अहमदाबाद स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों के चलते जोधपुर-हड़पसर सुपरफास्ट का ठहराव चार महीने तक के लिए बदल दिया गया है। सिग्नलिंग सिस्टम अपग्रेडेशन से सुरक्षा और समयबद्धता में होगा सुधार जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया- भगत की कोठी-बासनी-सालावास स्टेशनों के बीच इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा। नया सिस्टम लागू होने के बाद एक ही ब्लॉक सेक्शन में एक से अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा। वर्तमान में इस सेक्शन में मैनुअल प्रणाली से संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें रहेंगी पूर्णतः रद्द आंशिक रद्द और परिवर्तित मार्ग वाली ट्रेनें अहमदाबाद स्टेशन पर निर्माण के कारण हड़पसर सुपरफास्ट का ठहराव बदला ट्रेन संख्या 20495/20496 जोधपुर-हड़पसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अगले चार महीने तक साबरमती स्टेशन पर ही रहेगा। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया- रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास एवं तकनीकी कार्यों के कारण यह बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 20495 जोधपुर-हड़पसर सुपरफास्ट 20 मई से 20 अगस्त तक जोधपुर से रवाना होने पर अहमदाबाद नहीं जाएगी, बल्कि सुबह 5:20 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी और 5:30 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20496 हड़पसर-जोधपुर सुपरफास्ट भी 20 मई से 20 अगस्त तक हड़पसर से रवाना होने पर अहमदाबाद के बजाय साबरमती स्टेशन पर सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी और 7:30 बजे प्रस्थान करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *