किशनगंज से लापता 4 नाबालिग लड़कियां कोलकाता में मिली:दीघा घूमने गई थीं छात्राएं, रेलवे स्टेशन से खरीदा था टिकट, परिजनों और पुलिस की तलाश के बाद मिलीं

किशनगंज से लापता 4 नाबालिग लड़कियां कोलकाता में मिली:दीघा घूमने गई थीं छात्राएं, रेलवे स्टेशन से खरीदा था टिकट, परिजनों और पुलिस की तलाश के बाद मिलीं

किशनगंज शहर से लापता हुईं चार नाबालिग लड़कियों को मंगलवार को कोलकाता से बरामद कर लिया गया है। परिजनों ने बताया कि ये लड़कियां कोलकाता के दीघा घूमने गई थीं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, चारों नाबालिग लड़कियां हलीम चौक अंतर्गत मदरसे में पढ़ती थी। सोमवार सुबह सभी अपने घर से निकली थीं। उनके साथ एक 10 वर्षीय बच्ची भी थी, जिसे किशनगंज रेलवे स्टेशन से वापस भेज दिया गया था। दीघा घूमने के बाद वे किशनगंज स्टेशन पहुंची थीं
शेष चारों लड़कियां ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन पहुंचीं और वहां से कोलकाता जाने के लिए टिकट खरीदा। जब सुबह करीब 9 बजे तक लड़कियां घर नहीं लौटीं, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने पहले रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सदर थाना में लड़कियों की सकुशल बरामदगी के लिए आवेदन दिया। मामले की सूचना तत्काल आरपीएफ और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को भी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी थी। एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज ने बताया था कि लड़कियों की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए थे। रेलवे पुलिस समेत आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया था। पुलिस और परिजनों के लगातार प्रयासों के बाद, लड़कियों को कोलकाता से ट्रेस किया गया। परिजनों के अनुसार, दीघा घूमने के बाद वे किशनगंज स्टेशन पहुंची थीं, जहां से एक बच्ची तुलसिया पहुंच गई थी। अंततः परिजनों ने चारों लड़कियों को ढूंढ लिया। किशनगंज शहर से लापता हुईं चार नाबालिग लड़कियों को मंगलवार को कोलकाता से बरामद कर लिया गया है। परिजनों ने बताया कि ये लड़कियां कोलकाता के दीघा घूमने गई थीं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, चारों नाबालिग लड़कियां हलीम चौक अंतर्गत मदरसे में पढ़ती थी। सोमवार सुबह सभी अपने घर से निकली थीं। उनके साथ एक 10 वर्षीय बच्ची भी थी, जिसे किशनगंज रेलवे स्टेशन से वापस भेज दिया गया था। दीघा घूमने के बाद वे किशनगंज स्टेशन पहुंची थीं
शेष चारों लड़कियां ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन पहुंचीं और वहां से कोलकाता जाने के लिए टिकट खरीदा। जब सुबह करीब 9 बजे तक लड़कियां घर नहीं लौटीं, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने पहले रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सदर थाना में लड़कियों की सकुशल बरामदगी के लिए आवेदन दिया। मामले की सूचना तत्काल आरपीएफ और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को भी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी थी। एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज ने बताया था कि लड़कियों की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए थे। रेलवे पुलिस समेत आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया था। पुलिस और परिजनों के लगातार प्रयासों के बाद, लड़कियों को कोलकाता से ट्रेस किया गया। परिजनों के अनुसार, दीघा घूमने के बाद वे किशनगंज स्टेशन पहुंची थीं, जहां से एक बच्ची तुलसिया पहुंच गई थी। अंततः परिजनों ने चारों लड़कियों को ढूंढ लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *