30 साल पुराने श्रमिकों को हटाने पर यूनियन का 11वें दिन भी आंदोलन जारी

30 साल पुराने श्रमिकों को हटाने पर यूनियन का 11वें दिन भी आंदोलन जारी

भास्कर न्यूज | बेगूसराय बेगूसराय में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पाइपलाइन्स वर्कर्स यूनियन का आंदोलन 11वें दिन भी जारी रहा। यूनियन का विरोध वर्षों से काम कर रहे श्रमिकों और ठेका श्रमिकों को हटाने की कार्रवाई के खिलाफ है। यूनियन ने प्रबंधन पर पहले हुए समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि प्रबंधन बातचीत शुरू करे। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियन के अनुसार करीब 30 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे कुछ श्रमिकों को बिना उचित कारण हटाया गया है। इसी मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अधीनस्थ लोकेशनों पर भी प्रदर्शन चल रहा है। यूनियन ने मांग की है कि श्रमिकों को हटाने की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए और पूर्व में हुए समझौते तथा सहमतियां लागू की जाएं। यूनियन के मुताबिक आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से हो रहा है। विभिन्न लोकेशनों पर ‘वर्क टू रूल’, लंच बहिष्कार, नारेबाजी और प्रबंधन के असहयोग जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। धरना स्थल पर एटक के उपाध्यक्ष नसीम अंसारी भी पहुंचे। उन्होंने श्रमिकों से एकजुट रहने की अपील की और संगठन के समर्थन की बात कही। यूनियन के केंद्रीय महामंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य जनता को असुविधा पहुंचाना नहीं है। भास्कर न्यूज | बेगूसराय बेगूसराय में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पाइपलाइन्स वर्कर्स यूनियन का आंदोलन 11वें दिन भी जारी रहा। यूनियन का विरोध वर्षों से काम कर रहे श्रमिकों और ठेका श्रमिकों को हटाने की कार्रवाई के खिलाफ है। यूनियन ने प्रबंधन पर पहले हुए समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि प्रबंधन बातचीत शुरू करे। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियन के अनुसार करीब 30 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे कुछ श्रमिकों को बिना उचित कारण हटाया गया है। इसी मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अधीनस्थ लोकेशनों पर भी प्रदर्शन चल रहा है। यूनियन ने मांग की है कि श्रमिकों को हटाने की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए और पूर्व में हुए समझौते तथा सहमतियां लागू की जाएं। यूनियन के मुताबिक आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से हो रहा है। विभिन्न लोकेशनों पर ‘वर्क टू रूल’, लंच बहिष्कार, नारेबाजी और प्रबंधन के असहयोग जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। धरना स्थल पर एटक के उपाध्यक्ष नसीम अंसारी भी पहुंचे। उन्होंने श्रमिकों से एकजुट रहने की अपील की और संगठन के समर्थन की बात कही। यूनियन के केंद्रीय महामंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य जनता को असुविधा पहुंचाना नहीं है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *