अबोहर में गर्भवती महिला से रेप:3 युवकों पर आरोप, सुविधा केंद्र जाते वक्त जबरन घर में ले गए

अबोहर क्षेत्र के एक गांव में एक गर्भवती महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के 3 युवकों पर आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, वह अपने कुछ कागजात ठीक करवाने के लिए सुविधा केंद्र जा रही थी। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पर ही 3 युवकों ने उसे जबरन एक घर में ले गए। वहां एक युवक ने उसके साथ रेप किया, जबकि दो अन्य बाहर खड़े रहे। घटना के बाद पीड़िता के पति ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला गर्भवती होने के कारण सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी में है और उसका इलाज जारी है। घर के पास रहने वाले 3 युवकों पर रेप का आरोप पीड़िता के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी को करीब 5 साल हो चुके हैं और उनका एक बेटा भी है। उनकी पत्नी 3 महीने की गर्भवती है। उन्होंने गांव के ही तीन युवकों पर आरोप लगाए हैं, जो उनके घर के पास ही रहते हैं और पहले भी उनकी पत्नी पर गलत नजर रखते थे। पति के अनुसार, घटना के समय वह मजदूरी के लिए गया हुआ था। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी के साथ कुछ लोग गलत कर रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही एक टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। पुलिस महिला के बयान दर्ज करेगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *