मुजफ्फरपुर अंतरजिला आपराधिक गिरोह के तीन बदमाशों को सकरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी अलग-अलग जिलों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में फरार रहे हैं और एक जगह जुटे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि, 29 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर सकरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवलपुर मिश्रौलिया से चौसिमा जाने वाली सड़क पर रेलवे फाटक के पास स्थित पुलिया के पास छापेमारी की। इस दौरान तीन बदमाशों गोविंद दास उर्फ पप्पू दास (सकरा), राजवीर सिंह (महनार, वैशाली) और दीपक कुमार (सकरा, मुजफ्फरपुर) को गिरफ्तार किया गया। देसी कट्टा, कारतूस और गांजा बरामद गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, चार कारतूस, करीब 650 ग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों बदमाश किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे थे। कई जिलों में दर्ज हैं संगीन मामले पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। इनके खिलाफ मुजफ्फरपुर के अलावा वैशाली, गोपालगंज, पटना और पूर्वी चंपारण जिलों में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। खासकर गोविंद दास उर्फ पप्पू दास के खिलाफ सकरा थाना में कई गंभीर कांड दर्ज हैं, जबकि राजवीर सिंह पर गोपालगंज और पटना में भी केस दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह अंतरजिला स्तर पर सक्रिय था और विभिन्न जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। तीनों के एक साथ जमा होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सकरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। मुजफ्फरपुर अंतरजिला आपराधिक गिरोह के तीन बदमाशों को सकरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी अलग-अलग जिलों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में फरार रहे हैं और एक जगह जुटे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि, 29 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर सकरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवलपुर मिश्रौलिया से चौसिमा जाने वाली सड़क पर रेलवे फाटक के पास स्थित पुलिया के पास छापेमारी की। इस दौरान तीन बदमाशों गोविंद दास उर्फ पप्पू दास (सकरा), राजवीर सिंह (महनार, वैशाली) और दीपक कुमार (सकरा, मुजफ्फरपुर) को गिरफ्तार किया गया। देसी कट्टा, कारतूस और गांजा बरामद गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, चार कारतूस, करीब 650 ग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों बदमाश किसी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे थे। कई जिलों में दर्ज हैं संगीन मामले पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। इनके खिलाफ मुजफ्फरपुर के अलावा वैशाली, गोपालगंज, पटना और पूर्वी चंपारण जिलों में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। खासकर गोविंद दास उर्फ पप्पू दास के खिलाफ सकरा थाना में कई गंभीर कांड दर्ज हैं, जबकि राजवीर सिंह पर गोपालगंज और पटना में भी केस दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह अंतरजिला स्तर पर सक्रिय था और विभिन्न जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। तीनों के एक साथ जमा होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सकरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।


