जयपुर में होने जा रहा IPL 2026 का दूसरा मुकाबला, RR से होगी DC की टक्कर, जानें कैसे बुक करें टिकट

जयपुर में होने जा रहा IPL 2026 का दूसरा मुकाबला, RR से होगी DC की टक्कर, जानें कैसे बुक करें टिकट

IPL 2026 RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स इस सीजन 9 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है तो दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 3 मैच जीते हैं और उनका प्लेयऑफ्स में पहुंचना मुश्किल लग रहा है। 

RR vs DC Match Ticket Booking: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। आपको बता दें कि आईपीएल 2026 का यह दूसरा मैच है जो एसएमएस स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में फैंस इस मुकाबले को स्टेडियम में जाकर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। चलिए जानते हैं कि इस मैच के टिकट कैसे बुक किए जा सकते हैं।

कैसे बुक करें RR vs DC मैच का टिकट?

इस मैच के टिकट की कीमत कम से कम ₹800 से शुरू होती है, जो अधिकतम ₹22,000 तक जा सकती है। टिकट District App पर उपलब्ध हैं। टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको District App डाउनलोड करना होगा या उसकी वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको मैच सिलेक्ट करना होगा, जहां आपको जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों की लिस्ट दिखाई देगी। वहां से आप अपनी पसंद की सीट चुन सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।

स्टूडेंट्स को ₹500 में मिलेगा टिकट

पेमेंट करने के लिए टिकट को कार्ट में जोड़ने के बाद आपको 10 मिनट के अंदर भुगतान पूरा करना होगा। पेमेंट आप UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। पेमेंट पूरा होने के बाद आपका ई-टिकट ईमेल और SMS के जरिए भेज दिया जाएगा। आप District App पर भी अपनी टिकट देख सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन टिकट भी उपलब्ध रहेंगे। स्टेडियम के बाहर बने बॉक्स ऑफिस से टिकट खरीदे जा सकते हैं। छात्रों के लिए विशेष टिकट काउंटर बनाए गए हैं, जहां उन्हें सिर्फ ₹500 में टिकट मिल सकते हैं।

दमदार फॉर्म में है RR

राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में उस पंजाब किंग्स को मात दी थी, जिसे कोई नहीं हरा सका था। पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर राजस्थान रॉयल्स ने ये साबित कर दिया कि उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने से रोकना कितना मुश्किल है। टीम अब तक 9 में से 6 मैच जीत चुकी है और अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। अंतिम 4 में जगह बनाने के लिए उन्हें बचे हुए 5 में से 3 मैच जीतने होंगे। हालांकि 2 मैच जीतकर भी वो अगले दौर में जगह बना सकती है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की हालत ठीक नहीं है और टीम 8 में से 3 मैच जीतकर 7वें स्थान पर है। उसे प्लेऑफ्स में जगह बनाने के लिए बचे हुए 6 में से 5 मैच जीतने होंगे, जो काफी मुश्किल लग रहा है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *