सरकारी शिक्षिका बोली-‘मौसा ने रेप किया’:हार्डवेयर बिजनेसमैन पर ब्लैकमेलिंग-मानसिक प्रताड़ना का आरोप, अरेस्ट

सरकारी शिक्षिका बोली-‘मौसा ने रेप किया’:हार्डवेयर बिजनेसमैन पर ब्लैकमेलिंग-मानसिक प्रताड़ना का आरोप, अरेस्ट

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज की एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत 27 वर्षीय शिक्षिका ने अपने ही मौसा पर यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पीड़िता मूल रूप से पूर्वी चंपारण की रहने वाली है और नरकटियागंज प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है। वह नगर के शिवगंज मोहल्ले में अपने 55 वर्षीय मौसा वृजेश कुमार गुप्ता के घर पर रह रही थी, जो पेशे से हार्डवेयर व्यवसायी हैं। लोक-लाज के डर से कुछ नहीं बोली शिक्षिका ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि होली के दौरान उसकी मौसी मायके गई हुई थी। इसी दौरान मौसा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। सामाजिक बदनामी और लोक-लाज के डर से उसने उस समय किसी को इस बारे में नहीं बताया। लेकिन घटना के बाद आरोपी लगातार उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगा और दोबारा संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। विरोध करने पर गाली-गलौज,मारपीट आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने शिक्षिका के साथ गाली-गलौज की और मोबाइल में ऑडियो रिकॉर्डिंग होने की बात कहकर उसे बदनाम करने की धमकी दी। लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षिका ने मौसा का घर छोड़ दिया और किराये के मकान में रहने लगी। इसके बावजूद आरोपी उसका पीछा करता रहा और रास्ते में भी परेशान करता था। डायल 112 की टीम ने आरोपी को उठाया आखिरकार परेशान होकर शिक्षिका ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर उसका पति नरकटियागंज पहुंचा और आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष बोले-FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार इस मामले में थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज की एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत 27 वर्षीय शिक्षिका ने अपने ही मौसा पर यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पीड़िता मूल रूप से पूर्वी चंपारण की रहने वाली है और नरकटियागंज प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है। वह नगर के शिवगंज मोहल्ले में अपने 55 वर्षीय मौसा वृजेश कुमार गुप्ता के घर पर रह रही थी, जो पेशे से हार्डवेयर व्यवसायी हैं। लोक-लाज के डर से कुछ नहीं बोली शिक्षिका ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि होली के दौरान उसकी मौसी मायके गई हुई थी। इसी दौरान मौसा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। सामाजिक बदनामी और लोक-लाज के डर से उसने उस समय किसी को इस बारे में नहीं बताया। लेकिन घटना के बाद आरोपी लगातार उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगा और दोबारा संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। विरोध करने पर गाली-गलौज,मारपीट आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने शिक्षिका के साथ गाली-गलौज की और मोबाइल में ऑडियो रिकॉर्डिंग होने की बात कहकर उसे बदनाम करने की धमकी दी। लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षिका ने मौसा का घर छोड़ दिया और किराये के मकान में रहने लगी। इसके बावजूद आरोपी उसका पीछा करता रहा और रास्ते में भी परेशान करता था। डायल 112 की टीम ने आरोपी को उठाया आखिरकार परेशान होकर शिक्षिका ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर उसका पति नरकटियागंज पहुंचा और आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष बोले-FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार इस मामले में थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *