मोतिहारी में शुक्रवार देर रात एक होलसेल दुकान में आग लग गई। देर रात करीब साढ़े 12 बजे लगी आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दो मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग में दो बच्चों समेत तीन की जलकर मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं। घटना ढाका प्रखंड अंतर्गत बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव की है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब साढ़े 7 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भयावह थी कि दूर से ही लपटें दिखाई दे रहीं थीं। पूरा घर किसी भट्टी की तरह जलता दिखाई दिया। आग की कुछ तस्वीरें देखिए… दुकान मालिक के 2 बच्चों, स्टाफ की मौत इस आग में दुकान मालिक राजकुमार साह के 2 बच्चों बेटे रुद्र(8), बेटी सृष्टि(10) और झरोखर थाना के भंगहा निवासी स्टाफ प्रिंस कुमार की जलकर मौत हो गई। 3 दमकल की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद काबू पाया गया। दुकान के मालिक राजकुमार साह भी बुरी तरह से झुलस गए हैं, उन्हें मोतिहारी रेफर किया गया है। तीनों गाड़ियों का पानी खत्म हो गया, इसके बाद पास के घर से टैंक भरा गया और आग बुझाई गई। सारा सामान जला, लाखों का नुकसान हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक दुकान में रखा भारी मात्रा में किराना और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मोतिहारी में शुक्रवार देर रात एक होलसेल दुकान में आग लग गई। देर रात करीब साढ़े 12 बजे लगी आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दो मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग में दो बच्चों समेत तीन की जलकर मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं। घटना ढाका प्रखंड अंतर्गत बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव की है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब साढ़े 7 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भयावह थी कि दूर से ही लपटें दिखाई दे रहीं थीं। पूरा घर किसी भट्टी की तरह जलता दिखाई दिया। आग की कुछ तस्वीरें देखिए… दुकान मालिक के 2 बच्चों, स्टाफ की मौत इस आग में दुकान मालिक राजकुमार साह के 2 बच्चों बेटे रुद्र(8), बेटी सृष्टि(10) और झरोखर थाना के भंगहा निवासी स्टाफ प्रिंस कुमार की जलकर मौत हो गई। 3 दमकल की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद काबू पाया गया। दुकान के मालिक राजकुमार साह भी बुरी तरह से झुलस गए हैं, उन्हें मोतिहारी रेफर किया गया है। तीनों गाड़ियों का पानी खत्म हो गया, इसके बाद पास के घर से टैंक भरा गया और आग बुझाई गई। सारा सामान जला, लाखों का नुकसान हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक दुकान में रखा भारी मात्रा में किराना और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


