सुल्तानपुर में नदी-नहरों से 3 शव मिले:एक की बहन ने की पहचा, दो अब भी अज्ञात

सुल्तानपुर में नदी-नहरों से 3 शव मिले:एक की बहन ने की पहचा, दो अब भी अज्ञात

सुल्तानपुर में जिले में नदी और नहरों से लगातार शव मिलने की घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों से तीन शव बरामद हुए, जिनमें एक की पहचान हो गई है, जबकि दो शव अब भी अज्ञात हैं। चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोइरीपुर स्थित पीली नदी में सोमवार को एक वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर और कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मिश्रा की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद मृतक की बहन रीमा ने शव की पहचान नन्हे बनरवाल (50) के रूप में की। वह कंचन नगर कोइरीपुर के निवासी थे और कबाड़ बीनकर जीवन यापन करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्हें मिर्गी के दौरे आते थे। बेलाही नहर में युवती का शव, पहचान बाकी वहीं, शिवगढ़ थाना क्षेत्र में सकवा और अर्जुनपुर के बीच शंभूगंज-कामतागंज रोड पर बेलाही नहर में एक युवती का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी है। युवती काले रंग के कपड़े पहने हुए थी। लंभुआ में भी अज्ञात शव मिलने से सनसनी इसी क्रम में लंभुआ क्षेत्र के सकवा गांव के पास चांदा रजबहा में भी एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इस शव की भी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पहले भी मिल चुके हैं शव, बढ़ी चिंता इससे पहले रविवार को लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर मिश्रौली मोहना तालाब में 14 वर्षीय अर्पित गुप्ता का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। वहीं, धम्मौर थाना क्षेत्र में शारदा सहायक खंड-49 नहर में एक अन्य अज्ञात महिला का शव भी मिला था, जिसकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष आंकी गई थी। जांच में जुटी पुलिस, कारणों की पड़ताल जारी लगातार मिल रहे शवों को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। सभी मामलों में जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है। वहीं, अज्ञात शवों की पहचान के लिए आसपास के थानों और जिलों से भी संपर्क किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *