पेंड्रा में सर्राफा व्यापारी को गोली मारने वाले 3 गिरफ्तार:कट्टा-कारतूस और लूटे गए जेवरात बरामद, बिलासपुर का है मास्टरमाइंड, बिहार के 3 शूटर फरार

पेंड्रा में सर्राफा व्यापारी को गोली मारने वाले 3 गिरफ्तार:कट्टा-कारतूस और लूटे गए जेवरात बरामद, बिलासपुर का है मास्टरमाइंड, बिहार के 3 शूटर फरार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के चर्चित सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल कट्टा, जिंदा कारतूस, सब्बल, मोबाइल फोन और चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। दरअसल, कोटमी साप्ताहिक बाजार में प्रदीप सोनी ने दुकान लगाई थी। जब वे दुकान बंद कर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश आए और उनसे सोने-चांदी का बैग छीन लिया। व्यापारी ने इसका विरोध किया तो सीने पर गोली मार दी और भाग निकले थे। पहले देखिए ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, मंगलवार (26 मई) शाम करीब 7 बजे 3 आरोपी एक पल्सर पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी को बेहद करीब से गोली मारी है। सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। मौके से खून के धब्बे और खाली कारतूस बरामद किए गए थे। ज्वेलरी से भरा बैग लेकर निकले थे व्यापारी प्रदीप सोनी मंगलवार सुबह घर से सामान लेकर निकले थे। इसका CCTV भी सामने आया था, जिसमें वे ज्वेलरी से भरा बैग लेकर बाजार के लिए निकले। बताया जा रहा है वे हर मंगलवार हनुमान जी के मंदिर जाते थे। कल हादसे के दिन भी दुकान बंद कर मंदिर जाते, लेकिन इससे पहले उनकी हत्या हो गई। आरोपियों से हथियार और जेवर बरामद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक सब्बल, तीन मोबाइल फोन और लूटे गए चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना में शामिल बाकी लोगों और वारदात की पूरी साजिश की जानकारी जुटा रही है। कई पहलुओं पर हुई जांच पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों तक पहुंच बनाई। हत्याकांड के खुलासे को जिले की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने बिलासपुर, कोरबा, मनेन्द्रगढ़, अनूपपुर, डिंडोरी और कोरिया जिले में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की थी। आईजी और एसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस इस मामले के खुलासे को लेकर पेंड्रा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग, मुंगेली एसपी भोजराम पटेल और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी एसपी अविनाश मिश्रा मौजूद रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हत्याकांड की जांच और गिरफ्तारी की जानकारी साझा की। बदमाशों ने सीने पर मारी गोली जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत रात्रे ने बताया था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यापारी की मौत हो गई थी। दाहिने तरफ सीने में गोली लगी थी। घटना के बाद की ये तस्वीरें भी देखिए- …………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बिलासपुर में सराफा व्यापारी से फिर 25 लाख की लूट: बदमाश ज्वेलरी से भरा 3 बैग छीनकर भागे, 3 दिन में दूसरी वारदात छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में मंगलवार की शाम फिर बड़ी लूट की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, शहर के रमेश ज्वेलर्स में करीब 25 लाख रुपए के सोने और चांदी के आभूषण लूट लिए गए। घटना तब हुई जब दुकान का शटर गिर रहा था। पढ़ें पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *