ईदगाह में 20 हजार लोगों ने अदा की नमाज:खरगोन में हाफिज बोले-एक-दूसरे मददगार बनें, संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस तैनात

ईदगाह में 20 हजार लोगों ने अदा की नमाज:खरगोन में हाफिज बोले-एक-दूसरे मददगार बनें, संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस तैनात

खरगोन और जिलेभर में मुस्लिम समाज ने ईद उल अजहा (बकरीद) आस्था के साथ मनाया। इस अवसर पर गुरुवार सुबह ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। शहर के 15 से अधिक संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी। गुरुवार सुबह 7:30 बजे बड़ी और छोटी ईदगाह में मुफ्ती तारिक के नेतृत्व में विशेष नमाज अदा की गई। इसमें 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। नमाज के दौरान देश-दुनिया में अमन-चैन और समाज व देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर में तालाब चौक मस्जिद में सुबह 8 बजे और दारुल उलूम में सुबह 8:30 बजे भी विशेष नमाजें हुईं, जिनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। विशेष नमाज के उपरांत अल्लाह की राह में कुर्बानी की रस्म अदा की गई। मुस्लिम समाज के हाफिज चांद ने सभी से कहा कि एक-दूसरे के मददगार बनें। उन्होंने कुर्बानी की सुन्नत के पैगाम को बनाए रखने और समाज व देश के प्रति अपने फर्ज निभाने का आह्वान किया। समाज के लोगों के अनुसार, कुर्बानी का यह सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। संवेदनशील खरगोन शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर निगरानी की गई। इसके अतिरिक्त, साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *