भागलपुर के मेले में 2 युवक की पिटाई; VIDEO:घायल बोला- विधायक के बेटे ने पीटा, 50 लोगों को बुला कर भीड़ के बीच में पिटवाया

भागलपुर के मेले में 2 युवक की पिटाई; VIDEO:घायल बोला- विधायक के बेटे ने पीटा, 50 लोगों को बुला कर भीड़ के बीच में पिटवाया

भागलपुर में भाजपा विधायक के बेटे पर मारपीट का आरोप लगा है। दरअसल, मेले में दो युवकों की भाजपा विधायक के बेटे समेत करीब 50 लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। दोनों युवकों को मेले में खड़ा-खड़ा कर पीटा गया। आरोप है कि मेले में तैनात चौकीदार का डंडा छीनकर उससे हमला भी किया गया। मामला पीरपैंती के कृषि मैदान का है, जहां यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। कल रात यज्ञ कार्यक्रम का अंतिम दिन था। इसी दौरान नाथनगर से अपने संबंधी के यहां आए अभिषेक यादव और अमरजीत यादव मेला घूमने गए थे। उन्होंने मेले में लगे झूले का टिकट कटवाया और झूले पर जाने लगे। तभी एक युवक वहां आया और कहा, “पहले हम झूलेंगे।” इस बात पर अभिषेक नाराज हो गए और गुस्से में उस युवक को फटकार लगा दी। युवकों की मेले में बेरहमी से पिटाई की युवक का आरोप है कि भाजपा विधायक मुरारी पासवान का नाम लेते हुए कहा गया कि वह उनके पोते हैं। जब अभिषेक और अमरजीत पीछे नहीं हटे तो युवक ने विधायक के बेटे अभिजीत पासवान और प्रमुख पति समेत 50 से 60 लोगों को बुला लिया। इसके बाद दोनों युवकों की मेले में बेरहमी से पिटाई की गई। घटना का दो वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पहला, वीडियो 25 सेकंड का है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती दिखाई दे रही है। थोड़ी ही देर बाद एक पक्ष की ओर से मारपीट की जा रही है। दूसरे पक्ष के लोग बीच-बचाव करते और खुद को बचाते नजर आ रहे हैं। पीड़ितों पर कई बार वार किया जाता है। दूसरा वीडियो 18 सेकंड का है, जिसमें विधायक के बेटे एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं और लोगों को धक्का-मुक्की करते भी दिखाई दे रहे हैं। मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बनी विधायक के बेटे के अलावा वहां 50 की संख्या में लोग मौजूद हैं। इस दौरान मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है। घायल पक्ष मौके से भागने की कोशिश करता है, जबकि दूसरा पक्ष मारपीट पर उतारू बना रहता है। घायल अमरजीत ने कहा है कि “हम लोग शाम करीब 7 बजे चार की संख्या में मेला देखने गए थे। मेले में झूला और नाव लगा था। हमने टिकट कटाया और नाव पर चढ़ने की कोशिश की। भीड़ में वालंटियर से कुछ हाथापाई हो गई। इसके बाद हम दोबारा चढ़ने का प्रयास करने लगे। इसी बीच वालंटियर के 8–10 लोगों के साथ महज 5 मिनट के अंदर 60–70 लोग वहां पहुंच गए और हम लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। हम लोग किसी तरह जान बचाकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन मेरे एक साथी को पकड़कर पीटा जाने लगा। हम लोगों ने तुरंत डायल 112 और पुलिस को कॉल किया, लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। मारपीट के मामले में पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग प्रशासन से हमारी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। मारपीट के दौरान पेट पर भी वार किया गया है। मामले पर भाजपा विधायक मुरारी पासवान ने कहा ” दूसरे पक्ष के 20 लोग आए, मेले में लगे नांव वाली झूला पर चढ़ने का कोशिश किया, जबरदस्ती चढ़ रहे थे, जब इसका विरोध किया तो मेरे 8 साल के पोता के साथ मारपीट की। जब मेरा वहां बेटे पहुंचे तो बेटा के साथ भी मारपीट किया, वह लोग 20 की संख्या में था। फिर उन्होंने रात के 2:00 बजे मेरे कार्यालय के समीप लगे फोर व्हीलर में पत्थर से हमला किया जिसमें शीशा टूट गया है। मामले में पुलिस से कंप्लेंट किया गया है। पुलिस अपने स्तर से देख रही है। उन्होंने कहा हमें बाद में जानकारी मिली हालांकि हम पहुंच कर मामले को शांत करवा दिए “मामले पर कहलगांव SDPO 2 पंकज कुमार ने बताया सुबह तक मामला दर्ज नहीं किया गया था, थाना से अपडेट लेकर बताता हूं! भागलपुर में भाजपा विधायक के बेटे पर मारपीट का आरोप लगा है। दरअसल, मेले में दो युवकों की भाजपा विधायक के बेटे समेत करीब 50 लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। दोनों युवकों को मेले में खड़ा-खड़ा कर पीटा गया। आरोप है कि मेले में तैनात चौकीदार का डंडा छीनकर उससे हमला भी किया गया। मामला पीरपैंती के कृषि मैदान का है, जहां यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। कल रात यज्ञ कार्यक्रम का अंतिम दिन था। इसी दौरान नाथनगर से अपने संबंधी के यहां आए अभिषेक यादव और अमरजीत यादव मेला घूमने गए थे। उन्होंने मेले में लगे झूले का टिकट कटवाया और झूले पर जाने लगे। तभी एक युवक वहां आया और कहा, “पहले हम झूलेंगे।” इस बात पर अभिषेक नाराज हो गए और गुस्से में उस युवक को फटकार लगा दी। युवकों की मेले में बेरहमी से पिटाई की युवक का आरोप है कि भाजपा विधायक मुरारी पासवान का नाम लेते हुए कहा गया कि वह उनके पोते हैं। जब अभिषेक और अमरजीत पीछे नहीं हटे तो युवक ने विधायक के बेटे अभिजीत पासवान और प्रमुख पति समेत 50 से 60 लोगों को बुला लिया। इसके बाद दोनों युवकों की मेले में बेरहमी से पिटाई की गई। घटना का दो वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पहला, वीडियो 25 सेकंड का है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती दिखाई दे रही है। थोड़ी ही देर बाद एक पक्ष की ओर से मारपीट की जा रही है। दूसरे पक्ष के लोग बीच-बचाव करते और खुद को बचाते नजर आ रहे हैं। पीड़ितों पर कई बार वार किया जाता है। दूसरा वीडियो 18 सेकंड का है, जिसमें विधायक के बेटे एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं और लोगों को धक्का-मुक्की करते भी दिखाई दे रहे हैं। मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बनी विधायक के बेटे के अलावा वहां 50 की संख्या में लोग मौजूद हैं। इस दौरान मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है। घायल पक्ष मौके से भागने की कोशिश करता है, जबकि दूसरा पक्ष मारपीट पर उतारू बना रहता है। घायल अमरजीत ने कहा है कि “हम लोग शाम करीब 7 बजे चार की संख्या में मेला देखने गए थे। मेले में झूला और नाव लगा था। हमने टिकट कटाया और नाव पर चढ़ने की कोशिश की। भीड़ में वालंटियर से कुछ हाथापाई हो गई। इसके बाद हम दोबारा चढ़ने का प्रयास करने लगे। इसी बीच वालंटियर के 8–10 लोगों के साथ महज 5 मिनट के अंदर 60–70 लोग वहां पहुंच गए और हम लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। हम लोग किसी तरह जान बचाकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन मेरे एक साथी को पकड़कर पीटा जाने लगा। हम लोगों ने तुरंत डायल 112 और पुलिस को कॉल किया, लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। मारपीट के मामले में पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग प्रशासन से हमारी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। मारपीट के दौरान पेट पर भी वार किया गया है। मामले पर भाजपा विधायक मुरारी पासवान ने कहा ” दूसरे पक्ष के 20 लोग आए, मेले में लगे नांव वाली झूला पर चढ़ने का कोशिश किया, जबरदस्ती चढ़ रहे थे, जब इसका विरोध किया तो मेरे 8 साल के पोता के साथ मारपीट की। जब मेरा वहां बेटे पहुंचे तो बेटा के साथ भी मारपीट किया, वह लोग 20 की संख्या में था। फिर उन्होंने रात के 2:00 बजे मेरे कार्यालय के समीप लगे फोर व्हीलर में पत्थर से हमला किया जिसमें शीशा टूट गया है। मामले में पुलिस से कंप्लेंट किया गया है। पुलिस अपने स्तर से देख रही है। उन्होंने कहा हमें बाद में जानकारी मिली हालांकि हम पहुंच कर मामले को शांत करवा दिए “मामले पर कहलगांव SDPO 2 पंकज कुमार ने बताया सुबह तक मामला दर्ज नहीं किया गया था, थाना से अपडेट लेकर बताता हूं!  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *