जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में खेत में मवेशी घुसने को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। आरोप है कि दबंग पड़ोसियों ने एक ही परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला किया। सभी घायलों को सोमवार देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान सोनो निवासी मुकेश रजक की पत्नी मीणा देवी, मनोज रजक की पत्नी रानी देवी, संजू देवी और कपिल रजक के पुत्र जितेंद्र रजक के रूप में हुई है। परिजनों ने गोपाल रजक, रवि कुमार, अमन कुमार और कुछ अन्य लोगों पर टांगी, तलवार तथा लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। जमीन को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका
पीड़ितों ने बताया कि वे अपनी निजी जमीन पर मवेशी बांधते हैं। बगल में स्थित गोपाल रजक की जमीन को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। आरोप है कि फसल चरने या खेत में मवेशी घुसने के बहाने अक्सर गाली-गलौज की जाती थी। सोमवार रात भी गेहूं की फसल में मवेशी घुसने का आरोप लगाते हुए यह मारपीट की गई। घायलों ने बताया कि इलाज के बाद संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। सोनो पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में खेत में मवेशी घुसने को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। आरोप है कि दबंग पड़ोसियों ने एक ही परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला किया। सभी घायलों को सोमवार देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान सोनो निवासी मुकेश रजक की पत्नी मीणा देवी, मनोज रजक की पत्नी रानी देवी, संजू देवी और कपिल रजक के पुत्र जितेंद्र रजक के रूप में हुई है। परिजनों ने गोपाल रजक, रवि कुमार, अमन कुमार और कुछ अन्य लोगों पर टांगी, तलवार तथा लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। जमीन को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका
पीड़ितों ने बताया कि वे अपनी निजी जमीन पर मवेशी बांधते हैं। बगल में स्थित गोपाल रजक की जमीन को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। आरोप है कि फसल चरने या खेत में मवेशी घुसने के बहाने अक्सर गाली-गलौज की जाती थी। सोमवार रात भी गेहूं की फसल में मवेशी घुसने का आरोप लगाते हुए यह मारपीट की गई। घायलों ने बताया कि इलाज के बाद संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। सोनो पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।


