शेखपुरा जिले के करंडे थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। ये ट्रैक्टर लखीसराय से शेखपुरा की ओर लाए जा रहे थे। हालांकि, दोनों ट्रैक्टरों के चालक पुलिस को देखकर वाहन से कूदकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने इस दौरान चोरी के बालू की ढुलाई के लिए रेकी कर रहे दो ‘लाइनर’ को खदेड़कर धर दबोचा। पकड़े गए दोनों लाइनर के पास से एक बाइक भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। छापामारी का नेतृत्व करंडे थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। बाइक सवार दोनों युवकों को खदेड़कर पकड़ा
गिरफ्तार किए गए दोनों लाइनर की पहचान जमुई जिले के मंझवे गांव निवासी संजय यादव के पुत्र गौतम कुमार और चेवाड़ा बाजार निवासी अरुण केशरी के पुत्र शुभम केशरी के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लाइनर लखीसराय की नदी से चुराए गए बालू को शेखपुरा में खपाने के लिए दोनों ट्रैक्टरों पर लादकर ला रहे थे। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस नारायणपुर मोड़ पर पहुंची। दोनों लाइनर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई
पुलिस को देखकर दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन से कूदकर भाग निकले, लेकिन ट्रैक्टरों के साथ पुलिस की रेकी करते हुए आगे बढ़ रहे एक बाइक पर सवार दोनों युवकों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद खान निरीक्षक नेहा कुमारी स्थानीय थाना पहुंचीं। उन्होंने बरामद बालू लदे ट्रैक्टर और बाइक को स्थानीय पुलिस के हवाले करते हुए ट्रैक्टर मालिक, चालक और गिरफ्तार दोनों लाइनर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। बाद में दोनों गिरफ्तार लाइनर को सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी की निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया। शेखपुरा जिले के करंडे थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। ये ट्रैक्टर लखीसराय से शेखपुरा की ओर लाए जा रहे थे। हालांकि, दोनों ट्रैक्टरों के चालक पुलिस को देखकर वाहन से कूदकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने इस दौरान चोरी के बालू की ढुलाई के लिए रेकी कर रहे दो ‘लाइनर’ को खदेड़कर धर दबोचा। पकड़े गए दोनों लाइनर के पास से एक बाइक भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। छापामारी का नेतृत्व करंडे थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। बाइक सवार दोनों युवकों को खदेड़कर पकड़ा
गिरफ्तार किए गए दोनों लाइनर की पहचान जमुई जिले के मंझवे गांव निवासी संजय यादव के पुत्र गौतम कुमार और चेवाड़ा बाजार निवासी अरुण केशरी के पुत्र शुभम केशरी के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लाइनर लखीसराय की नदी से चुराए गए बालू को शेखपुरा में खपाने के लिए दोनों ट्रैक्टरों पर लादकर ला रहे थे। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस नारायणपुर मोड़ पर पहुंची। दोनों लाइनर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई
पुलिस को देखकर दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन से कूदकर भाग निकले, लेकिन ट्रैक्टरों के साथ पुलिस की रेकी करते हुए आगे बढ़ रहे एक बाइक पर सवार दोनों युवकों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद खान निरीक्षक नेहा कुमारी स्थानीय थाना पहुंचीं। उन्होंने बरामद बालू लदे ट्रैक्टर और बाइक को स्थानीय पुलिस के हवाले करते हुए ट्रैक्टर मालिक, चालक और गिरफ्तार दोनों लाइनर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। बाद में दोनों गिरफ्तार लाइनर को सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी की निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।


