कटिहार-बारसोई रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिया गया है। इसके तहत डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें अब पूर्णिया जंक्शन होकर गुजरेंगी और यहां ठहराव भी करेंगी, जिससे सीमांचल के रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा। पहली बार राजधानी एक्सप्रेस का पूर्णिया जंक्शन पर आगमन 14 जून को होगा। 13 जून को नई दिल्ली से खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस 14 जून को पूर्णिया पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन अररिया कोर्ट, गलगलिया और ठाकुरगंज होते हुए गुवाहाटी की ओर रवाना होगी। रेलवे द्वारा दंडखोरा-सुनौली और मनिया-कुरैठा के बीच दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कारण लगभग एक दर्जन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इन ट्रेनों का संचालन अब कटिहार से पूर्णिया जंक्शन, अररिया और ठाकुरगंज होकर किया जा रहा है। पूर्णिया जंक्शन और ठाकुरगंज स्टेशन पर इन ट्रेनों के लिए विशेष ठहराव की व्यवस्था की गई है। पूर्णिया जंक्शन पर ठहराव वाली प्रमुख ट्रेनों में 20503 नई दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 12424 डिब्रूगढ़–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 15672 रोहतक–कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस, 11031 अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस, 15078 गोमतीनगर–कामाख्या एक्सप्रेस, 15716 किशनगंज–अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस, 15651 गुवाहाटी–जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस, 15653 गुवाहाटी–जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, 15654 जम्मूतवी–गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस, 15925 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 15624 भगत की कोठी एक्सप्रेस और 22411 नाहरलगुन–आनंद विहार अरुणाचल एसी स्पेशल शामिल हैं। इस रूट डायवर्सन के कारण कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर रेल यातायात में वृद्धि हुई है। सामान्य दिनों में सीमित ट्रेनों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर अब महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होगा, जिससे पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था फिलहाल अस्थायी है। हालांकि, कुछ दिनों के लिए सीमांचल के यात्रियों को राजधानी और अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर का बेहतर अवसर मिलेगा। कटिहार-बारसोई रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिया गया है। इसके तहत डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें अब पूर्णिया जंक्शन होकर गुजरेंगी और यहां ठहराव भी करेंगी, जिससे सीमांचल के रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा। पहली बार राजधानी एक्सप्रेस का पूर्णिया जंक्शन पर आगमन 14 जून को होगा। 13 जून को नई दिल्ली से खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस 14 जून को पूर्णिया पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन अररिया कोर्ट, गलगलिया और ठाकुरगंज होते हुए गुवाहाटी की ओर रवाना होगी। रेलवे द्वारा दंडखोरा-सुनौली और मनिया-कुरैठा के बीच दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कारण लगभग एक दर्जन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इन ट्रेनों का संचालन अब कटिहार से पूर्णिया जंक्शन, अररिया और ठाकुरगंज होकर किया जा रहा है। पूर्णिया जंक्शन और ठाकुरगंज स्टेशन पर इन ट्रेनों के लिए विशेष ठहराव की व्यवस्था की गई है। पूर्णिया जंक्शन पर ठहराव वाली प्रमुख ट्रेनों में 20503 नई दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 12424 डिब्रूगढ़–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 15672 रोहतक–कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस, 11031 अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस, 15078 गोमतीनगर–कामाख्या एक्सप्रेस, 15716 किशनगंज–अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस, 15651 गुवाहाटी–जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस, 15653 गुवाहाटी–जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, 15654 जम्मूतवी–गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस, 15925 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 15624 भगत की कोठी एक्सप्रेस और 22411 नाहरलगुन–आनंद विहार अरुणाचल एसी स्पेशल शामिल हैं। इस रूट डायवर्सन के कारण कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर रेल यातायात में वृद्धि हुई है। सामान्य दिनों में सीमित ट्रेनों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर अब महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होगा, जिससे पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था फिलहाल अस्थायी है। हालांकि, कुछ दिनों के लिए सीमांचल के यात्रियों को राजधानी और अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर का बेहतर अवसर मिलेगा।


