नवादा के स्टेशन रोड पर स्थित एक चार मंजिला इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने का अनुमान है। सूचना मिलने पर चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। ‘शुभम् इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिक’ नामक यह दुकान प्रोपराइटर मंटू वर्णवाल की है। इमारत के निचले तल पर दुकान थी, जबकि ऊपर की तीन मंजिलों पर गोदाम बनाया गया था। दुकान और गोदाम में कूलर, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भारी मात्रा में भरा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने की आग बुझाने की कोशिश शुरुआत में दुकान से धुआं निकलता देख दुकान मालिक और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। दमकल कर्मी स्टेशन रोड से गुजरते समय आग देखकर घटनास्थल पर पहुंचे और फिर अग्निशमन विभाग को सूचित किया। अग्नि सुरक्षा मानकों का नहीं हुआ पालन अग्नि शामक अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुकान में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गोदाम नहीं बनाया गया था। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना नहीं दी गई थी, बल्कि वे खुद आग देखकर मौके पर पहुंचे। सिंह ने आगे बताया कि दुकान और गोदाम संकीर्ण होने के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई हो रही है। इस संबंध में वरीय अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में आग लगने से आसपास के घरों में दहशत का माहौल है। नवादा के स्टेशन रोड पर स्थित एक चार मंजिला इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने का अनुमान है। सूचना मिलने पर चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। ‘शुभम् इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिक’ नामक यह दुकान प्रोपराइटर मंटू वर्णवाल की है। इमारत के निचले तल पर दुकान थी, जबकि ऊपर की तीन मंजिलों पर गोदाम बनाया गया था। दुकान और गोदाम में कूलर, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भारी मात्रा में भरा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने की आग बुझाने की कोशिश शुरुआत में दुकान से धुआं निकलता देख दुकान मालिक और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। दमकल कर्मी स्टेशन रोड से गुजरते समय आग देखकर घटनास्थल पर पहुंचे और फिर अग्निशमन विभाग को सूचित किया। अग्नि सुरक्षा मानकों का नहीं हुआ पालन अग्नि शामक अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुकान में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गोदाम नहीं बनाया गया था। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना नहीं दी गई थी, बल्कि वे खुद आग देखकर मौके पर पहुंचे। सिंह ने आगे बताया कि दुकान और गोदाम संकीर्ण होने के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई हो रही है। इस संबंध में वरीय अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में आग लगने से आसपास के घरों में दहशत का माहौल है।


