कैमूर में 2 बाइकों की टक्कर,1 युवक की मौत:दो घायल हायर सेंटर रेफर ; बारिश के दौरान हुआ हादसा

कैमूर में 2 बाइकों की टक्कर,1 युवक की मौत:दो घायल हायर सेंटर रेफर ; बारिश के दौरान हुआ हादसा

कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के अनहरिया मोड़ के समीप शनिवार शाम बारिश के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर बिंद नगर निवासी रामधारी बिंद के 30 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है, जब तेज बारिश हो रही थी। अनिल कुमार अपने बड़े भाई के साले, देवरजी कला निवासी संतोष कुमार को बाइक से उसके गांव छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान अनहरिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल संतोष कुमार और दूसरी बाइक पर सवार नरसिंहपुर निवासी मंजीत कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद मंजीत को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के अनहरिया मोड़ के समीप शनिवार शाम बारिश के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर बिंद नगर निवासी रामधारी बिंद के 30 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है, जब तेज बारिश हो रही थी। अनिल कुमार अपने बड़े भाई के साले, देवरजी कला निवासी संतोष कुमार को बाइक से उसके गांव छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान अनहरिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल संतोष कुमार और दूसरी बाइक पर सवार नरसिंहपुर निवासी मंजीत कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद मंजीत को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *