रायपुर में बियर की तस्करी करते हुए 2 आरोपी गिरफ्तार:एक्टिवा से 36 बोतल बियर लेकर निकले थे, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

रायपुर में बियर की तस्करी करते हुए 2 आरोपी गिरफ्तार:एक्टिवा से 36 बोतल बियर लेकर निकले थे, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

रायपुर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ खमतराई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक्टिवा में बियर की बोतलें भरकर सप्लाई करने निकले थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 36 बोतल बियर और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 23.400 बल्क लीटर बताई गई है। आरोपियों का नाम ओम प्रकाश मानिकपुरी और मनोज कुमार तिवारी बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला खमतराई पुलिस के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि दो आरोपी शराब की बिक्री करने के लिए निकले है। मुखबिर की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी की और खमतराई ओवरब्रिज के नीचे दो युवक एक्टिवा क्रमांक CG 04 MD 8353 में अवैध रूप से रखी बियर के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम ओम प्रकाश मानिकपुरी और मनोज कुमार तिवारी बताया। पुलिस ने एक्टिवा में रखे दो बैगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक बैग से 20 बोतल बियर और दूसरे बैग से 16 बोतल बडवाइजर मैग्नम बियर बरामद हुई है। आरोपियों से जब्त सामान की कुल कीमत पुलिस द्वारा 58,640 रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *