पटना में आंधी-बारिश के बाद हंगामा करने वाले 18 गिरफ्तार:पुलिस टीम पर हमले का आरोप, पेड़ गिरने से एक युवक की हुई थी मौत

पटना में आंधी-बारिश के बाद हंगामा करने वाले 18 गिरफ्तार:पुलिस टीम पर हमले का आरोप, पेड़ गिरने से एक युवक की हुई थी मौत

पटना में 8 मई को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया था। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पेड़ गिरने से तीन लोग उसकी चपेट में आ गए थे, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की मौत के बाद किया था हंगामा इलाज के दौरान एक घायल अभय कुमार उर्फ मटरू की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के डोमखाना राज मेडिकल के पास जमकर हंगामा किया। इस दौरान हंगामा करने वालों पुलिस टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगा। तकरीबन 1 घंटे तक यह पूरा विवाद चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने जैसे तैसे कर मामले को शांत कराया। पुलिस टीम पर हमला करने वाले 18 अरेस्ट मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फौरन कार्रवाई की है। पुलिस ने हंगामा करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है। पटना में 8 मई को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया था। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पेड़ गिरने से तीन लोग उसकी चपेट में आ गए थे, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की मौत के बाद किया था हंगामा इलाज के दौरान एक घायल अभय कुमार उर्फ मटरू की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के डोमखाना राज मेडिकल के पास जमकर हंगामा किया। इस दौरान हंगामा करने वालों पुलिस टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगा। तकरीबन 1 घंटे तक यह पूरा विवाद चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने जैसे तैसे कर मामले को शांत कराया। पुलिस टीम पर हमला करने वाले 18 अरेस्ट मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फौरन कार्रवाई की है। पुलिस ने हंगामा करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *