मुरादाबाद में 16 वर्षीय किशोरी लापता:ट्यूशन जाते समय हुई गायब, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

मुरादाबाद में 16 वर्षीय किशोरी लापता:ट्यूशन जाते समय हुई गायब, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। वह ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चक्कर की मिलक निवासी महिला ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी शनिवार शाम करीब 5:30 बजे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों का आरोप है कि 8 मई को उन्होंने अपनी बेटी को नूर आलम नामक युवक से बात करते हुए देखा था। इसके बाद से उन्हें आशंका थी कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा सकता है। किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने नूर आलम पर उसे अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने जानकारी दी कि परिजनों की शिकायत के आधार पर नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और किशोरी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छानबीन की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *