किशनगंज के दिलावरगंज से 15 साल की बच्ची लापता:3 जून की सुबह से है गायब, पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई दर्ज

किशनगंज के दिलावरगंज से 15 साल की बच्ची लापता:3 जून की सुबह से है गायब, पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई दर्ज

किशनगंज के दिलावरगंज स्थित वार्ड संख्या 10 से 15 वर्षीय किशोरी माधुरी कुमारी 3 जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे से लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। माधुरी के पिता राजकुमार रॉय मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में पिता, एक बेटा और माधुरी ही हैं। मां के निधन के बाद कम उम्र में ही माधुरी पर घर की तमाम जिम्मेदारियां आ गई थीं। वह घर का काम संभालने के साथ पिता और भाई का सहारा भी थी। सोशल मीडिया से नहीं थी दोस्ती मोहल्ले के लोगों के अनुसार, माधुरी बेहद सीधी-सादी, शांत और सरल स्वभाव की लड़की है। उसका मोबाइल फोन या सोशल मीडिया से कोई विशेष संबंध नहीं था। उसके अचानक लापता होने से इलाके के लोग चिंतित हैं। माधुरी के गायब होने के बाद उसके पिता और परिवार गहरे सदमे में हैं। परिवार उसकी एक झलक पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। छोटा भाई भी अपनी बहन की वापसी का इंतजार कर रहा है। हाल के दिनों में किशनगंज में नाबालिगों के लापता होने और कुछ मामलों में शव मिलने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी कारण दिलावरगंज बस्ती के लोगों के बीच भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशनगंज के दिलावरगंज स्थित वार्ड संख्या 10 से 15 वर्षीय किशोरी माधुरी कुमारी 3 जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे से लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। माधुरी के पिता राजकुमार रॉय मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में पिता, एक बेटा और माधुरी ही हैं। मां के निधन के बाद कम उम्र में ही माधुरी पर घर की तमाम जिम्मेदारियां आ गई थीं। वह घर का काम संभालने के साथ पिता और भाई का सहारा भी थी। सोशल मीडिया से नहीं थी दोस्ती मोहल्ले के लोगों के अनुसार, माधुरी बेहद सीधी-सादी, शांत और सरल स्वभाव की लड़की है। उसका मोबाइल फोन या सोशल मीडिया से कोई विशेष संबंध नहीं था। उसके अचानक लापता होने से इलाके के लोग चिंतित हैं। माधुरी के गायब होने के बाद उसके पिता और परिवार गहरे सदमे में हैं। परिवार उसकी एक झलक पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। छोटा भाई भी अपनी बहन की वापसी का इंतजार कर रहा है। हाल के दिनों में किशनगंज में नाबालिगों के लापता होने और कुछ मामलों में शव मिलने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी कारण दिलावरगंज बस्ती के लोगों के बीच भय का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *