शादी के 15 दिन बाद नवविवाहिता घर से गायब:दरभंगा में ससुराल वाले बोले- प्रेमी संग फरार हुई, गहने-कैश भी साथ ले गई

शादी के 15 दिन बाद नवविवाहिता घर से गायब:दरभंगा में ससुराल वाले बोले- प्रेमी संग फरार हुई, गहने-कैश भी साथ ले गई

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी के महज कुछ दिनों बाद एक नवविवाहिता के अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष ने आरोप लगाया है कि महिला घर से गहने-जेवर और करीब 45 हजार रुपये नकद लेकर चली गई। मामले को लेकर सिंहवाड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रधियाकुट्टी (भजौड़ा) वार्ड संख्या-11 निवासी बृज कुमार चौपाल (48) ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनके बेटे सूरज कुमार (23) की शादी 13 मई 2026 को मधुबनी के पतौना स्थित औसराही टोल निवासी अंजली कुमारी (19) के साथ हुई थी। शादी के बाद अंजली अपने ससुराल में रह रही थी। रात में घर से गायब हुई नवविवाहिता आवेदन में कहा गया है कि 28 मई की रात करीब 11 बजे अंजली कुमारी घर से अचानक गायब हो गई। परिवार का आरोप है कि जाते समय वह अपने सभी गहने-जेवर और लगभग 45 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई। घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे, इसलिए किसी को उसके बाहर जाने की जानकारी नहीं हो सकी। पति के साथ कमरे में सो रही थी परिवार की बुजुर्ग महिला और युवक की दादी ने बताया कि घटना की रात नवविवाहिता अपने पति के साथ कमरे में सो रही थी। देर रात जब सूरज कुमार की नींद खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने घर और आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। दादी के अनुसार, अंजली ने कमरे में पंखा चला रखा था, जिससे किसी प्रकार की आहट भी सुनाई नहीं दी और परिवार के लोगों को उसके जाने की भनक तक नहीं लगी। प्रेमी के साथ जाने की बात आई सामने परिजनों का कहना है कि काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद उन्हें जानकारी मिली कि अंजली कुमारी अपने प्रेमी चंदकिशोर चौपाल, निवासी देवरा, थाना जाले, जिला दरभंगा के साथ चली गई है। शिकायतकर्ता ने आवेदन में आशंका जताई है कि मामले में किसी प्रकार की अनहोनी भी हो सकती है, इसलिए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। पहले प्रेमी से तय हुई थी शादी लड़के पक्ष की दादी ने दावा किया कि अंजली की शादी पहले चंदकिशोर चौपाल के साथ तय हुई थी। हालांकि बाद में लड़की के परिजनों ने किसी कारणवश रिश्ता बदलकर उसकी शादी सूरज कुमार से कर दी। परिवार का आरोप है कि विवाह के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना हुआ था। पुलिस ने शुरू की जांच सिंहवाड़ा थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिला हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी के महज कुछ दिनों बाद एक नवविवाहिता के अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष ने आरोप लगाया है कि महिला घर से गहने-जेवर और करीब 45 हजार रुपये नकद लेकर चली गई। मामले को लेकर सिंहवाड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रधियाकुट्टी (भजौड़ा) वार्ड संख्या-11 निवासी बृज कुमार चौपाल (48) ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनके बेटे सूरज कुमार (23) की शादी 13 मई 2026 को मधुबनी के पतौना स्थित औसराही टोल निवासी अंजली कुमारी (19) के साथ हुई थी। शादी के बाद अंजली अपने ससुराल में रह रही थी। रात में घर से गायब हुई नवविवाहिता आवेदन में कहा गया है कि 28 मई की रात करीब 11 बजे अंजली कुमारी घर से अचानक गायब हो गई। परिवार का आरोप है कि जाते समय वह अपने सभी गहने-जेवर और लगभग 45 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई। घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे, इसलिए किसी को उसके बाहर जाने की जानकारी नहीं हो सकी। पति के साथ कमरे में सो रही थी परिवार की बुजुर्ग महिला और युवक की दादी ने बताया कि घटना की रात नवविवाहिता अपने पति के साथ कमरे में सो रही थी। देर रात जब सूरज कुमार की नींद खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने घर और आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। दादी के अनुसार, अंजली ने कमरे में पंखा चला रखा था, जिससे किसी प्रकार की आहट भी सुनाई नहीं दी और परिवार के लोगों को उसके जाने की भनक तक नहीं लगी। प्रेमी के साथ जाने की बात आई सामने परिजनों का कहना है कि काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद उन्हें जानकारी मिली कि अंजली कुमारी अपने प्रेमी चंदकिशोर चौपाल, निवासी देवरा, थाना जाले, जिला दरभंगा के साथ चली गई है। शिकायतकर्ता ने आवेदन में आशंका जताई है कि मामले में किसी प्रकार की अनहोनी भी हो सकती है, इसलिए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। पहले प्रेमी से तय हुई थी शादी लड़के पक्ष की दादी ने दावा किया कि अंजली की शादी पहले चंदकिशोर चौपाल के साथ तय हुई थी। हालांकि बाद में लड़की के परिजनों ने किसी कारणवश रिश्ता बदलकर उसकी शादी सूरज कुमार से कर दी। परिवार का आरोप है कि विवाह के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना हुआ था। पुलिस ने शुरू की जांच सिंहवाड़ा थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिला हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *