बिहार में आंधी-बारिश, बिजली गिरने से 14 मौतें:आज 18 जिलों में हेवी रेन का ऑरेंज अलर्ट; अगले 48 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम

बिहार में आंधी-बारिश, बिजली गिरने से 14 मौतें:आज 18 जिलों में हेवी रेन का ऑरेंज अलर्ट; अगले 48 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम

बिहार में सोमवार को आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। 2 महिलाएं झुलस गईं। मोतिहारी में 5, औरंगाबाद में 4, गयाजी में 3 लोगों जान गई है। खगड़िया में भी 70 साल के बुजुर्ग की ठनका गिरने से मौत हो गई। जबकि पत्नी-बहू झुलस गई। बाढ़ में आंधी-बारिश के दौरान पेड़ के नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 18 जिलों भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में 22 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। सीवान में ओले गिरे, जबकि पटना, गोपालगंज, औरंगाबाद में भी तेज बारिश के बाद सड़कों पर करीब 3 फीट तक पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आंधी-बारिश की ये स्थिति 7 मई तक रहेगी। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। हालांकि, 8 मई के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। पहले बिहार में आंधी-बारिश की कुछ तस्वीरें देखिए…. सैटेलाइट इमेज से समझिए बिहार में कैसा है मौसम अगले 48 घंटे बिहार में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 48 घंटे तक आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। यह स्थिति 7 मई तक बनी रह सकती है। इस दौरान अलग-अलग जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश का दौर चलता रहेगा। हालांकि, 6 मई के बाद कुछ इलाकों में मौसम साफ होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है और एक बार फिर भीषण गर्मी लौटने की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश की वजह से लोगों को तेज गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन उमस अब भी परेशानी बढ़ा रही है। राजधानी पटना में भी मौसम सुहावना बना रहेगा। दिनभर बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम बीते 24 घंटे में बारिश के बावजूद रोहतास 38.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, आंधी-बारिश के चलते प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 14 लोगों कि मौत हो गई। गयाजी में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा शेरघाटी प्रखंड क्षेत्र के जोगापुर गांव में हुआ है। मृतकों की पहचान जोगापुर निवासी गौतम कुमार, संदीप कुमार और दिलकेश कुमार के रूप में की गई है। मोतिहारी में ऑटो पर पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हुई। वहीं बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि बिजली की तार गिरने से फूस के घर में आग लगी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों में एक 2 साल की बच्ची, दो युवक और दो बच्चे शामिल हैं। औरंगाबाद में बिजली गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई। पहली घटना घटराइन भुईयां बिगहा गांव की है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान संतोष कुमार (11) और सूरज कुमार(10) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे टिकोला चुनने के लिए बाहर निकले थे, तभी यह हादसा हुआ। वहीं दूसरी घटना जम्होर पासी मोहल्ले की है, जहां 8 साल के बजरंगी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक बिजली गिरने से उसकी जान चली गई। उदयपुरा गांव निवासी प्रिंस कुमार (22) की मौत हुई है। खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के दीघौन पंचायत के सोनडीहा बासा में ठनका गिरने से 70 साल के गढ़ों सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कारी देवी और बहू बबीता देवी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि सभी लोग चादरनुमा घर में एक साथ मौजूद थे, तभी अचानक वज्रपात हो गया। बाढ़ के अटनामा सरकटी गांव में आंधी-बारिश के दौरान ताड़ के पेड़ के नीचे दबकर किसान मुनीलाल पासवान की मौत हो गई। वहीं भेतगांब गांव में तेज आंधी-बारिश के दौरान टिन की चादर हवा उड़कर संजीत कुमार के ऊपर आकर गिर गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानिए पिछले 24 घंटे में प्रमुख जिलों का तापमान बिहार में सोमवार को आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। 2 महिलाएं झुलस गईं। मोतिहारी में 5, औरंगाबाद में 4, गयाजी में 3 लोगों जान गई है। खगड़िया में भी 70 साल के बुजुर्ग की ठनका गिरने से मौत हो गई। जबकि पत्नी-बहू झुलस गई। बाढ़ में आंधी-बारिश के दौरान पेड़ के नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 18 जिलों भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में 22 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। सीवान में ओले गिरे, जबकि पटना, गोपालगंज, औरंगाबाद में भी तेज बारिश के बाद सड़कों पर करीब 3 फीट तक पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आंधी-बारिश की ये स्थिति 7 मई तक रहेगी। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। हालांकि, 8 मई के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। पहले बिहार में आंधी-बारिश की कुछ तस्वीरें देखिए…. सैटेलाइट इमेज से समझिए बिहार में कैसा है मौसम अगले 48 घंटे बिहार में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 48 घंटे तक आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। यह स्थिति 7 मई तक बनी रह सकती है। इस दौरान अलग-अलग जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश का दौर चलता रहेगा। हालांकि, 6 मई के बाद कुछ इलाकों में मौसम साफ होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है और एक बार फिर भीषण गर्मी लौटने की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश की वजह से लोगों को तेज गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन उमस अब भी परेशानी बढ़ा रही है। राजधानी पटना में भी मौसम सुहावना बना रहेगा। दिनभर बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम बीते 24 घंटे में बारिश के बावजूद रोहतास 38.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, आंधी-बारिश के चलते प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 14 लोगों कि मौत हो गई। गयाजी में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा शेरघाटी प्रखंड क्षेत्र के जोगापुर गांव में हुआ है। मृतकों की पहचान जोगापुर निवासी गौतम कुमार, संदीप कुमार और दिलकेश कुमार के रूप में की गई है। मोतिहारी में ऑटो पर पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हुई। वहीं बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि बिजली की तार गिरने से फूस के घर में आग लगी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों में एक 2 साल की बच्ची, दो युवक और दो बच्चे शामिल हैं। औरंगाबाद में बिजली गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई। पहली घटना घटराइन भुईयां बिगहा गांव की है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान संतोष कुमार (11) और सूरज कुमार(10) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे टिकोला चुनने के लिए बाहर निकले थे, तभी यह हादसा हुआ। वहीं दूसरी घटना जम्होर पासी मोहल्ले की है, जहां 8 साल के बजरंगी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक बिजली गिरने से उसकी जान चली गई। उदयपुरा गांव निवासी प्रिंस कुमार (22) की मौत हुई है। खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के दीघौन पंचायत के सोनडीहा बासा में ठनका गिरने से 70 साल के गढ़ों सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कारी देवी और बहू बबीता देवी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि सभी लोग चादरनुमा घर में एक साथ मौजूद थे, तभी अचानक वज्रपात हो गया। बाढ़ के अटनामा सरकटी गांव में आंधी-बारिश के दौरान ताड़ के पेड़ के नीचे दबकर किसान मुनीलाल पासवान की मौत हो गई। वहीं भेतगांब गांव में तेज आंधी-बारिश के दौरान टिन की चादर हवा उड़कर संजीत कुमार के ऊपर आकर गिर गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानिए पिछले 24 घंटे में प्रमुख जिलों का तापमान  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *