बिलासपुर मंडल की 14 रद्द ट्रेनें बहाल:23 से 27 अप्रैल तक तय समय पर चलेंगी, चौथी लाइन कार्य के कारण कैंसिल हुई थीं

बिलासपुर मंडल की 14 रद्द ट्रेनें बहाल:23 से 27 अप्रैल तक तय समय पर चलेंगी, चौथी लाइन कार्य के कारण कैंसिल हुई थीं

बिलासपुर रेलवे मंडल ने 14 ट्रेनों को बहाल कर दिया है। ये ट्रेनें अब 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। जांजगीर नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण इन्हें पहले रद्द किया गया था। बहाल की गई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 68737 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू और गाड़ी संख्या 68738 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू शामिल हैं। ये दोनों ट्रेनें 23 से 27 अप्रैल तक अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 68736 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू को 22 से 26 अप्रैल तक और गाड़ी संख्या 68735 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू को 23 से 27 अप्रैल तक बहाल किया गया है। गाड़ी संख्या 68746 (रायपुर-गेवरारोड) मेमू 22 से 26 अप्रैल तक तथा गाड़ी संख्या 68745 (गेवरारोड-रायपुर) मेमू 23 से 27 अप्रैल तक चलेगी। इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर-कोरबा) पैसेंजर को भी 22 से 26 अप्रैल तक बहाल कर दिया गया है। – गाड़ी संख्या 58203 (कोरबा–रायपुर) पैसेंजर को 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रिस्टोर कर दिया गया है। – गाड़ी संख्या 68734 (बिलासपुर–गेवरारोड) मेमू को 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रिस्टोर कर दिया गया है। – गाड़ी संख्या 68733 (गेवरारोड–बिलासपुर) मेमू को 23अप्रैल से 27 अप्रैल तक रिस्टोर कर दिया गया है। – गाड़ी संख्या 68732 (बिलासपुर–कोरबा) मेमू को 23 से 27 अप्रैल तक रिस्टोर कर दिया गया है। -गाड़ी संख्या 68731 (कोरबा–बिलासपुर) मेमू को 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रिस्टोर कर दिया गया है। शॉर्ट टर्मिनेटेड/ओरिजिनेटेड ट्रेनों को किया गया रिस्टोर -गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया –झारसुगुड़ा मेमू को 23 से 27 अप्रैल तक रिस्टोर कर दिया गया है। लिहाजा उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार गोंदिया से झारसुगुड़ा तक चलेगी। -गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू को 23 से 27 अप्रैल तक रिस्टोर किया गया है। उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार झारसुगुड़ा से गोंदिया तक चलेगी। कोरबा –रायपुर – कोरबा एक्सप्रेस बन कर चलेगी रेलवे प्रशासन ने अधिकारिक जानकारी में बताया कि 23 से 27 अप्रैल तक 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस, एक्सप्रेस बनकर चलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *