गंगा में डूबने से 13 साल के बच्चे की मौत:फतेहपुर में बचाने उतरे तीन परिजन भी गहरे पानी में फंसे, स्थानीय लोगों ने बचाया

गंगा में डूबने से 13 साल के बच्चे की मौत:फतेहपुर में बचाने उतरे तीन परिजन भी गहरे पानी में फंसे, स्थानीय लोगों ने बचाया

फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने उतरे परिवार के तीन अन्य सदस्य भी नदी में फंस गए। स्थानीय लोगों की सतर्कता से तीनों की जान बचा ली गई। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खरगूपुर बरगला गांव निवासी 13 वर्षीय रत्नेश कुमार पुत्र राजू अपनी दादी रामकली, चाची श्यामकली और चचेरे भाई-बहन अंश, शिवम और शिवानी के साथ गंगा स्नान करने गया था। स्नान के दौरान रत्नेश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अंश, शिवम और शिवानी भी नदी में उतर गए, लेकिन वे भी गहराई में फंस गए। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चों को बचाया घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत नदी में कूदकर अंश, शिवम और शिवानी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि रत्नेश गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई। दो घंटे बाद मिला शव सूचना मिलते ही सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे तक तलाश अभियान चलाया गया, जिसके बाद रत्नेश का शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी बोले- मौके पर शांति व्यवस्था कायम थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सुबह पीआरबी 6259 को घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मृतक रत्नेश कुमार परिवार के साथ स्नान करने आया था। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *