19 स्थायी वारंटी व 68 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े, 120 गुंडे-बदमाशों की हुई चेकिंग

खरगोन | जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। जिलेभर के 400 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान सड़कों पर उतरे। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 19 स्थायी वारंटियों और 68 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने में सफल रहे। इसके अलावा जिले के 120 लिस्टेड गुंडों, 57 निगरानी बदमाशों और एक जिला बदर की भी सघन चेकिंग की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *