11वीं के छात्र की पोखर में डूबने से मौत:खगड़िया में मौसी के घर आया था किशोर, नहाते समय हादसा

11वीं के छात्र की पोखर में डूबने से मौत:खगड़िया में मौसी के घर आया था किशोर, नहाते समय हादसा

खगड़िया में शनिवार को 16 वर्षीय किशोर की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना गोगरी प्रखंड के मुस्कीपुर गांव की है। मृतक की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी बेचन ठाकुर के बेटे निशांत कुमार के रूप में हुई है। निशांत कुमार दो दिन पहले अपनी मौसी के घर मुस्कीपुर आया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से निकलकर गांव के पास खेत में बने मछली पालन के पोखर में नहाने चला गया। पोखर गहरा होने के कारण वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। ग्रामीणों ने पानी से निकाला बाहर स्थानीय लोगों ने बताया कि जब तक आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली और उसे बचाने का प्रयास किया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किशोर को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलते ही गोगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस साल दिया था 10वीं का परीक्षा गोगरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। निशांत कुमार ने हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा दी थी और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए थे। वह पढ़ाई में रुचि रखने वाले छात्र थे। परिवार में वह दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। खगड़िया में शनिवार को 16 वर्षीय किशोर की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना गोगरी प्रखंड के मुस्कीपुर गांव की है। मृतक की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी बेचन ठाकुर के बेटे निशांत कुमार के रूप में हुई है। निशांत कुमार दो दिन पहले अपनी मौसी के घर मुस्कीपुर आया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से निकलकर गांव के पास खेत में बने मछली पालन के पोखर में नहाने चला गया। पोखर गहरा होने के कारण वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। ग्रामीणों ने पानी से निकाला बाहर स्थानीय लोगों ने बताया कि जब तक आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली और उसे बचाने का प्रयास किया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किशोर को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलते ही गोगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस साल दिया था 10वीं का परीक्षा गोगरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। निशांत कुमार ने हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा दी थी और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए थे। वह पढ़ाई में रुचि रखने वाले छात्र थे। परिवार में वह दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे स्थान पर था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *