हिसुआ में प्रणव हत्याकांड में कैंडल मार्च:सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे; ‘न्याय नहीं मिला तो आंदोलन जारी रहेगा’, दोषियों को फांसी देने की मांग

हिसुआ में प्रणव हत्याकांड में कैंडल मार्च:सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे; ‘न्याय नहीं मिला तो आंदोलन जारी रहेगा’, दोषियों को फांसी देने की मांग

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी मोहल्ले में 1 अगस्त को हुई गोलीबारी के विरोध में रविवार को बड़ा कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने मृतक प्रणव कुमार उर्फ पीयूष को न्याय दिलाने की मांग करते हुए एकजुटता दिखाई। कैंडल मार्च के दौरान पूरा इलाका ‘शहीद प्रणव अमर रहे’, ‘दोषियों को फांसी दो’ और ‘न्याय नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा’ जैसे नारों से गूंज उठा। लोग हाथों में कैंडल, बैनर और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि मृतक के परिवार को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। मार्च में महिलाओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। पूर्व राज्य मंत्री ने परिजनों से की मुलाकात कैंडल मार्च से पहले पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव ने मृतक प्रणव कुमार के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने भी प्रणव कुमार को शहीद का दर्जा देते हुए ‘प्रणव कुमार अमर रहे’ के नारे लगाए। 1 अगस्त को गोली मारकर हुई थी हत्या जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त को हुई गोलीबारी में प्रणव कुमार उर्फ पीयूष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में अखिलेश कुमार और चंदन कुमार घायल हुए थे। घटना के बाद से मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज है प्राथमिकी मृतक के पिता के लिखित आवेदन पर 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, घायल पक्ष की ओर से आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी नीरज उर्फ कारू डॉन ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कैंडल मार्च में उमड़ी भीड़ और लगातार हो रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच हिसुआ में पुलिस-प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों ने स्पष्ट किया कि न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी मोहल्ले में 1 अगस्त को हुई गोलीबारी के विरोध में रविवार को बड़ा कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने मृतक प्रणव कुमार उर्फ पीयूष को न्याय दिलाने की मांग करते हुए एकजुटता दिखाई। कैंडल मार्च के दौरान पूरा इलाका ‘शहीद प्रणव अमर रहे’, ‘दोषियों को फांसी दो’ और ‘न्याय नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा’ जैसे नारों से गूंज उठा। लोग हाथों में कैंडल, बैनर और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि मृतक के परिवार को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। मार्च में महिलाओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। पूर्व राज्य मंत्री ने परिजनों से की मुलाकात कैंडल मार्च से पहले पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव ने मृतक प्रणव कुमार के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने भी प्रणव कुमार को शहीद का दर्जा देते हुए ‘प्रणव कुमार अमर रहे’ के नारे लगाए। 1 अगस्त को गोली मारकर हुई थी हत्या जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त को हुई गोलीबारी में प्रणव कुमार उर्फ पीयूष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में अखिलेश कुमार और चंदन कुमार घायल हुए थे। घटना के बाद से मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज है प्राथमिकी मृतक के पिता के लिखित आवेदन पर 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, घायल पक्ष की ओर से आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी नीरज उर्फ कारू डॉन ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कैंडल मार्च में उमड़ी भीड़ और लगातार हो रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच हिसुआ में पुलिस-प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों ने स्पष्ट किया कि न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *