दमोह-पथरिया और पटेरा से अवैध शराब पकड़ी:महिला समेत 4 लोगों पर केस, 60 किलो महुआ लहान नष्ट कराया

दमोह-पथरिया और पटेरा से अवैध शराब पकड़ी:महिला समेत 4 लोगों पर केस, 60 किलो महुआ लहान नष्ट कराया

दमोह जिले में रविवार शाम पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की। पुलिस ने कई जगहों से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की और शराब बेचने वालों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि टीमों ने वार्ड नंबर 1, वार्ड नंबर 14 और आसपास के ग्रामीण इलाकों में छापे मारे। कार्रवाई के दौरान 20 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। साथ ही गैरकानूनी तरीके से अहाता चलाने वालों पर धारा 34 और 36 के तहत कार्रवाई की गई है। दमोह मुख्यालय और पटेरा में भी पड़ी दबिश दमोह जिला मुख्यालय के देहात थाना, कोतवाली और जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने अपने-अपने इलाकों में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब जब्त की। उधर, पटेरा पुलिस को ककरान से 4 लीटर कच्ची शराब, कोटा से 15 लीटर कच्ची शराब और बरखेड़ा बेस से 4 लीटर (22 पाव) देशी प्लेन शराब मिली। इस दौरान पुलिस ने करीब 60 किलो महुआ लहान मौके पर ही नष्ट कर दिया। इन आरोपियों पर दर्ज हुआ केस पटेरा पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आनंद रानी बेड़िया (ककरान), टीकाराम पिता फलन गंधर्व (ककरान), मुकेश उर्फ तेजी पिता लाल सिंह लोधी (बरखेड़ा बेस) और सावित्री बाई (कोटा) के खिलाफ आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *