रायसेन में रमसिया टीम ने मटकी फोड़ जीता कंपटीशन:9 टीमों ने हिस्सा लिया, 36 हजार का इनाम जीता; महामाया चौक पर हुआ आयोजन

रायसेन में रमसिया टीम ने मटकी फोड़ जीता कंपटीशन:9 टीमों ने हिस्सा लिया, 36 हजार का इनाम जीता; महामाया चौक पर हुआ आयोजन

रायसेन के महामाया चौक पर रविवार को हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता रमसिया टीम ने जीती। टीम ने 30 फीट की ऊंचाई पर चार पिरामिड बनाकर दहीहांडी फोड़ी। विजेता टीम को 36 हजार रुपए का इनाम दिया गया। प्रतियोगिता श्री हिंदू उत्सव समिति ने आयोजित की थी। यह दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली। इसमें शहर और आसपास के इलाकों से 9 टीमों ने हिस्सा लिया। 32 से ज्यादा राउंड में युवाओं ने अलग-अलग ऊंचाई पर पिरामिड बनाए। शुरुआत में दहीहांडी 40 फीट की ऊंचाई पर बांधी गई थी। कई टीमें इस ऊंचाई पर दहीहांडी तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद समिति ने ऊंचाई दो-दो फीट कम की। आखिरकार 30 फीट की ऊंचाई पर रमसिया टीम ने चार पिरामिड बनाकर दहीहांडी फोड़ दी।दहीहांडी फूटते ही महामाया चौक ‘जय गोविंद-जय गोपाल’ के जयकारों से गूंज उठा। ढोल की थाप पर युवाओं ने जश्न मनाया। छतों और बालकनियों से भी लोगों ने बढ़ाया उत्साह प्रतियोगिता देखने के लिए महामाया चौक पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आसपास की इमारतों की छतों और बालकनियों से बच्चे, महिलाएं और अन्य लोग टीमों का उत्साह बढ़ा रहे थे। जैसे ही टीमें पिरामिड बनातीं, भीड़ का उत्साह बढ़ जाता। पुलिस की मौजूदगी में पूरा हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान कुछ विवाद की स्थिति भी बनी। थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम पूरा हुआ। मंच पर समिति के पूर्व अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *