भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने जर्मनी के सारब्रुकेन में खेले जा रहे 5 लाख डॉलर (करीब 4.4 करोड़ रुपए) इनामी हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले सीधे गेम में जीते। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने ऑल-इंडियन सेमीफाइनल में दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी अनमोल खरब को 21-13, 21-16 से हराया। पिछले हफ्ते फ्रेंच ओपन में उपविजेता रहीं सिंधु लगातार दूसरे हफ्ते किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। वहीं, पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन ने दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 21-17, 21-13 से शिकस्त दी। अब रविवार को दोनों भारतीय खिलाड़ियों के पास खिताब जीतने का मौका होगा। सिंधु ने अनमोल को 21-13, 21-16 से हराया महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु का सामना भारत की 19 साल की अनमोल खरब से था। पहले गेम में अनमोल ने शुरुआत में 4-2 की बढ़त बनाई, लेकिन सिंधु ने आक्रामक खेल और सटीक नेट प्ले के दम पर वापसी की। ब्रेक तक सिंधु 11-9 से आगे थीं। ब्रेक के बाद सिंधु ने अपनी बढ़त 15-10 कर ली। इसके बाद उन्होंने 7 गेम प्वाइंट हासिल किए और अनमोल की रिटर्न बाहर जाने पर पहला गेम 21-13 से जीत लिया। दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक समय स्कोर 8-8 और फिर 13-13 से बराबर था। अनमोल ने लगातार अंक हासिल कर 15-13 की बढ़त बनाई, लेकिन सिंधु ने जल्द ही स्कोर 15-15 कर दिया। इसके बाद उन्होंने लगातार दबाव बनाए रखा और चार मैच प्वाइंट हासिल किए। सिंधु ने सटीक रिटर्न लगाकर पहला ही मैच प्वाइंट भुनाया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। सिंधु बोलीं- विरोधी कोई भी हो, अपना 100% देना लक्ष्य था जीत के बाद सिंधु ने कहा, “मैं अनमोल के खिलाफ काफी लंबे समय बाद खेल रही थी। सेमीफाइनल में दो भारतीय खिलाड़ियों का होना अच्छी बात है। विरोधी खिलाड़ी चाहे कोई भी हो या उसकी रैंकिंग कुछ भी हो, मेरा ध्यान सिर्फ अपने खेल पर 100% देने पर था। मुझे खुशी है कि मैं फाइनल में पहुंच गई हूं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं खुश हूं कि पूरे मैच में बढ़त बनाए रखी और उसे लगातार बढ़ाते हुए दो गेम में मुकाबला खत्म किया। उम्मीद है कि रविवार को फाइनल में भी यही लय बरकरार रखूंगी।” फाइनल में सिंधु का सामना डेनमार्क की 8वीं वरीयता प्राप्त लाइन हजमार्क क्यार्सफेल्ड से होगा। लक्ष्य सेन ने दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी पोपोव को हराया पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। पहला गेम शुरुआत में बराबरी का रहा। स्कोर 4-4 होने के बाद लक्ष्य ने 7-5 की बढ़त बनाई। उन्होंने अपनी बढ़त 10-6 की और ब्रेक तक पांच अंक आगे रहे। ब्रेक के बाद पोपोव ने वापसी की कोशिश की और स्कोर 15-17 तक पहुंचा दिया, लेकिन लक्ष्य ने धैर्य बनाए रखा। उन्होंने चार गेम प्वाइंट हासिल किए और नेट पर सटीक शॉट लगाकर पहला गेम 21-17 से जीत लिया। दूसरे गेम में लक्ष्य ने 4-1 की बढ़त के साथ शुरुआत की। पोपोव ने स्कोर 4-4 से बराबर किया, लेकिन लक्ष्य ने स्मैश के दम पर फिर बढ़त बना ली। ब्रेक तक भारतीय खिलाड़ी चार अंक आगे थे। इसके बाद लक्ष्य ने शानदार डिफेंस और आक्रामक शॉट्स से पोपोव को दबाव में रखा। उन्होंने 14-7 की बढ़त बनाई और जल्द ही 9 मैच प्वाइंट हासिल कर लिए। दो मैच प्वाइंट गंवाने के बाद लक्ष्य ने सटीक स्मैश लगाकर तीसरे मौके पर मुकाबला 21-13 से जीत लिया। लक्ष्य बोले- ऑल इंग्लैंड के बाद पहली बार पुरानी लय महसूस कर रहा हूं जीत के बाद अल्मोड़ा के रहने वाले 25 साल के लक्ष्य सेन ने कहा, “पिछले कुछ महीनों में मुझे हल्की चोटें (निगल्स) थीं। इसकी वजह से मैं कुछ समय बाहर रहा और कई टूर्नामेंट में 100% नहीं दे पाया। लेकिन यहां जिस तरह से मैंने खेला है, उससे बहुत खुशी है। लगातार इतने मैच खेलने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।” लक्ष्य ने आगे कहा, “ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के बाद यह पहला मौका है, जब मुझे लगा कि मैं फिर से बहुत अच्छा बैडमिंटन खेल रहा हूं। मैं अपनी लय वापस पा रहा हूं और अच्छा बैडमिंटन खेल रहा हूं।” 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडल विजेता लक्ष्य का फाइनल में मुकाबला इंडोनेशिया के चौथी वरीयता प्राप्त जोनाटन क्रिस्टी और डेनमार्क के टॉप सीड एंडर्स एंटोनसेन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने जर्मनी के सारब्रुकेन में खेले जा रहे 5 लाख डॉलर (करीब 4.4 करोड़ रुपए) इनामी हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले सीधे गेम में जीते। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने ऑल-इंडियन सेमीफाइनल में दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी अनमोल खरब को 21-13, 21-16 से हराया। पिछले हफ्ते फ्रेंच ओपन में उपविजेता रहीं सिंधु लगातार दूसरे हफ्ते किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। वहीं, पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन ने दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 21-17, 21-13 से शिकस्त दी। अब रविवार को दोनों भारतीय खिलाड़ियों के पास खिताब जीतने का मौका होगा। सिंधु ने अनमोल को 21-13, 21-16 से हराया महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु का सामना भारत की 19 साल की अनमोल खरब से था। पहले गेम में अनमोल ने शुरुआत में 4-2 की बढ़त बनाई, लेकिन सिंधु ने आक्रामक खेल और सटीक नेट प्ले के दम पर वापसी की। ब्रेक तक सिंधु 11-9 से आगे थीं। ब्रेक के बाद सिंधु ने अपनी बढ़त 15-10 कर ली। इसके बाद उन्होंने 7 गेम प्वाइंट हासिल किए और अनमोल की रिटर्न बाहर जाने पर पहला गेम 21-13 से जीत लिया। दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक समय स्कोर 8-8 और फिर 13-13 से बराबर था। अनमोल ने लगातार अंक हासिल कर 15-13 की बढ़त बनाई, लेकिन सिंधु ने जल्द ही स्कोर 15-15 कर दिया। इसके बाद उन्होंने लगातार दबाव बनाए रखा और चार मैच प्वाइंट हासिल किए। सिंधु ने सटीक रिटर्न लगाकर पहला ही मैच प्वाइंट भुनाया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। सिंधु बोलीं- विरोधी कोई भी हो, अपना 100% देना लक्ष्य था जीत के बाद सिंधु ने कहा, “मैं अनमोल के खिलाफ काफी लंबे समय बाद खेल रही थी। सेमीफाइनल में दो भारतीय खिलाड़ियों का होना अच्छी बात है। विरोधी खिलाड़ी चाहे कोई भी हो या उसकी रैंकिंग कुछ भी हो, मेरा ध्यान सिर्फ अपने खेल पर 100% देने पर था। मुझे खुशी है कि मैं फाइनल में पहुंच गई हूं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं खुश हूं कि पूरे मैच में बढ़त बनाए रखी और उसे लगातार बढ़ाते हुए दो गेम में मुकाबला खत्म किया। उम्मीद है कि रविवार को फाइनल में भी यही लय बरकरार रखूंगी।” फाइनल में सिंधु का सामना डेनमार्क की 8वीं वरीयता प्राप्त लाइन हजमार्क क्यार्सफेल्ड से होगा। लक्ष्य सेन ने दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी पोपोव को हराया पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। पहला गेम शुरुआत में बराबरी का रहा। स्कोर 4-4 होने के बाद लक्ष्य ने 7-5 की बढ़त बनाई। उन्होंने अपनी बढ़त 10-6 की और ब्रेक तक पांच अंक आगे रहे। ब्रेक के बाद पोपोव ने वापसी की कोशिश की और स्कोर 15-17 तक पहुंचा दिया, लेकिन लक्ष्य ने धैर्य बनाए रखा। उन्होंने चार गेम प्वाइंट हासिल किए और नेट पर सटीक शॉट लगाकर पहला गेम 21-17 से जीत लिया। दूसरे गेम में लक्ष्य ने 4-1 की बढ़त के साथ शुरुआत की। पोपोव ने स्कोर 4-4 से बराबर किया, लेकिन लक्ष्य ने स्मैश के दम पर फिर बढ़त बना ली। ब्रेक तक भारतीय खिलाड़ी चार अंक आगे थे। इसके बाद लक्ष्य ने शानदार डिफेंस और आक्रामक शॉट्स से पोपोव को दबाव में रखा। उन्होंने 14-7 की बढ़त बनाई और जल्द ही 9 मैच प्वाइंट हासिल कर लिए। दो मैच प्वाइंट गंवाने के बाद लक्ष्य ने सटीक स्मैश लगाकर तीसरे मौके पर मुकाबला 21-13 से जीत लिया। लक्ष्य बोले- ऑल इंग्लैंड के बाद पहली बार पुरानी लय महसूस कर रहा हूं जीत के बाद अल्मोड़ा के रहने वाले 25 साल के लक्ष्य सेन ने कहा, “पिछले कुछ महीनों में मुझे हल्की चोटें (निगल्स) थीं। इसकी वजह से मैं कुछ समय बाहर रहा और कई टूर्नामेंट में 100% नहीं दे पाया। लेकिन यहां जिस तरह से मैंने खेला है, उससे बहुत खुशी है। लगातार इतने मैच खेलने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।” लक्ष्य ने आगे कहा, “ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के बाद यह पहला मौका है, जब मुझे लगा कि मैं फिर से बहुत अच्छा बैडमिंटन खेल रहा हूं। मैं अपनी लय वापस पा रहा हूं और अच्छा बैडमिंटन खेल रहा हूं।” 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडल विजेता लक्ष्य का फाइनल में मुकाबला इंडोनेशिया के चौथी वरीयता प्राप्त जोनाटन क्रिस्टी और डेनमार्क के टॉप सीड एंडर्स एंटोनसेन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

