हरभजन सिंह बोले- मैं कपिल देव बनना चाहता था:मेरी बॉडी फास्ट बॉलिंग के लिए नहीं थी, बैटिंग पर ध्यान देता तो ज्यादा रन बनाता

हरभजन सिंह बोले- मैं कपिल देव बनना चाहता था:मेरी बॉडी फास्ट बॉलिंग के लिए नहीं थी, बैटिंग पर ध्यान देता तो ज्यादा रन बनाता

जालंधर के रहने वाले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी करीब 30 साल की क्रिकेट यात्रा और सफलता के बारे में खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बचपन में वह कपिल देव जैसा बनना चाहते थे, लेकिन उनकी बॉडी तेज गेंदबाजी के लिए सही नहीं थी। इसके बाद किसी ने उन्हें स्पिन गेंदबाजी करने की सलाह दी। उस समय उन्हें यह तक नहीं पता था कि स्पिन बॉलिंग क्या होती है, लेकिन किसी के कहने पर उन्होंने गेंद को घुमाने की कोशिश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले गुरशरण ने उन्हें स्पिन गेंदबाजी की सलाह दी थी। हरभजन ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया। हरभजन ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब वह क्रिकेट में आए थे तो गेंद को अच्छी तरह हिट कर लेते थे, लेकिन बल्लेबाजी में अक्सर जल्दबाजी करते थे। अगर उन्होंने थोड़ा धैर्य दिखाया होता तो इंटरनेशनल क्रिकेट में दोगुने रन बना सकते थे। करियर के बाद के दौर में उन्होंने बल्लेबाजी को गंभीरता से लिया और लगातार दो शतक भी लगाए। हालांकि, उनका कहना है कि गेंदबाजी जितनी मेहनत उन्होंने बल्लेबाजी में की होती तो टीम के लिए और ज्यादा रन बना सकते थे। हरभजन ने साल 2016 में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। इसके बाद 24 दिसंबर 2021 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद मार्च 2022 में राजनीति में एंट्री की। उन्हें AAP सरकार ने पंजाब से राज्यसभा सांसद बनाया। हालांकि 24 अप्रैल 2026 को वे AAP छोड़कर BJP में शामिल हो गए। हरभजन सिंह की 3 बड़ी बातें… 1998 में खेला था पहला टेस्ट हरभजन सिंह ने अपना पहला टेस्ट मैच 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2015 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके अलावा पहला वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 1998 में खेला था। उनका आखिरी वनडे मुकाबला 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। 2016 एशिया कप में आखिरी मुकाबला खेला 2016 में हरभजन ने यूएई के खिलाफ एशिया कप में अपना आखिरी टी-20 मैच खेला था। यही उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच भी था। IPL में हरभजन के नाम 163 मैच में 150 विकेट दर्ज है। वे मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। हरभजन से जुड़े 5 पुराने विवाद जानिए…. ********** ये खबर भी पढ़ें: नशेड़ियों के VIDEO पर फंसने के बाद भज्जी का जवाब: कहा- इस मुद्दे को दबा नहीं सकते; AAP मंत्री ने कहा था- कार्रवाई होगी पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ भाजपा में गए राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर 2 युवकों का नशे में झूमते हुए वीडियो शेयर करने पर विवाद खड़ा हो गया है। सांसद ने राज्य में नशे की स्थिति और सरकारों की नीतियों पर दुख जाहिर किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *