हरभजन सिंह और एस श्रीसंत विवाद में नया ट्विस्ट, एक ने किया लड़ाई के लिए चैलेंज तो दूसरा बनना चाहता है रूममेट

हरभजन सिंह और एस श्रीसंत विवाद में नया ट्विस्ट, एक ने किया लड़ाई के लिए चैलेंज तो दूसरा बनना चाहता है रूममेट

Harbhajan Singh on S Sreesanth: पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच का रिश्ता पिछले कुछ सालों में काफी कड़वाहट भरा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2008 में ‘स्लैपगेट’ कांड के बाद बाद इन दोनों बीच लंबे समय तक बातचीत नहीं हुई थी। हालांकि, बीच में एक दौर ऐसा भी आया कि अब दोनों के बीच चीजें कुछ ठीक हो रही हैं, लेकिन हरभजन के एक विज्ञापन की शूटिंग के बाद मामला फिर से बिगड़ गया, जिसके बाद जख्म हरे हुए तो श्रीसंत ने भज्‍जी को रिंग में लड़ने तक का चैलेंज दे दिया। वहीं, अब हरभजन ने कहा है कि वह श्रीसंत को अपना रूममेट बनाना चाहते हैं, क्योंकि एक ही कमरे में बैठकर वह अपनी बहुत सी समस्याएं सुलझा सकते हैं।

‘अगर हम दोनों एक ही कमरे में हैं, तो बहुत सी चीजें सुलझ जाएंगी’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरभजन ने कहा कि अगर हम दोनों एक ही कमरे में हैं, तो बहुत सी चीजें सुलझ जाएंगी। मैं इसे उसी नजरिए से देखता हूं। आप उसे मेरा रूममेट चुनेंगे तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि इससे पहले एक बातचीत के दौरान श्रीसंत को उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई थी, जिसमें वे बॉक्सिंग ग्‍लव्‍स पहने हुए थे।

‘क्या तुममें मेरे साथ रिंग में आने की हिम्मत है?’

श्रीसंत ने हरभजन को सीधा चैलेंज देते हुए कहा था कि वह बॉक्सिंग रिंग में चीजें सुलझाने के लिए तैयार हैं। उन्‍होंने कहा कि यही सीन, क्या तुममें हिम्मत है? क्या तुममें मेरे साथ रिंग में आने की हिम्मत है? क्या तुम साइन करके आ सकते हो? क्या तुम आ सकते हो? मैं उससे पूछ रहा हूं। क्या तुममें मेरे साथ रिंग में आने की हिम्मत है? यही ग्लव्स पहनकर… यह एक्टिंग नहीं है, मैं मुस्कुरा रहा हूं। तुम मुस्कुरा भी नहीं रहे हो, मुझे नहीं पता तुम क्या कर रहे हो। देखते हैं। यह एक ओपन चैलेंज है।

‘मैं आपको चैलेंज कर रहा हूं’

उन्होंने कहा था कि मैं अभी बेयर नकल फाइट लीग में हूं और मैं कॉनर मैकग्रेगर के वीडियो के मेन स्पॉन्सर में से एक हूं। मेरे एक अच्छे दोस्त ने इसे स्पॉन्सर किया है, इसलिए प्रमोशन भी हो गया है। मैं आपको चैलेंज कर रहा हूं, भज्जी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *