हनुमानगढ़ में बदलीं पंचायत चुनाव की तारीखें:धनतेरस के दिन नहीं होगी वोटिंग, तीसरे चरण में 3 और 5 नवंबर को होगा मतदान

हनुमानगढ़ में बदलीं पंचायत चुनाव की तारीखें:धनतेरस के दिन नहीं होगी वोटिंग, तीसरे चरण में 3 और 5 नवंबर को होगा मतदान

हनुमानगढ़ में धनतेरस पर्व को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में वोटिंग पहले के कार्यक्रम से एक दिन पहले की गई है।
पहले चरण में अब जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग 22 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी। दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य की वोटिंग 28 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 30 अक्टूबर को होगी। तीसरे चरण में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग 3 नवंबर को होगी। जबकि पंच-सरपंच के लिए वोटिंग 5 नवंबर को होगी। पहले धनतेरस (6 नवंबर) के दिन वोटिंग शेड्यूल थी। धनतेरस के दिन पंचायतों में उपसरपंच की वोटिंग होगी। हनुमानगढ़ में 2 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव
हनुमानगढ़ जिले में जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य और सरपंच, पंच के चुनाव तीसरे और चौथे चरण में होंगे। जिले में 10 पंचायत समिति हैं और 325 ग्राम पंचायत हैं, जिनको दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में हनुमानगढ़ जंक्शन, पीलीबंगा,पल्लू,नोहर,भादरा और राजपुरा हैं। दूसरे चरण में संगरिया, रावतसर, टिब्बी और हनुमानगढ़ टाउन पंचायत समिति शामिल है। पंच और सरपंच के चुनाव का परिणाम उसी दिन आएगा। वहीं, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव भी 2 चरणों में होंगे। जिले में जिला परिषद सदस्यों की संख्या 37 और पंचायत समिति सदस्यों की संख्या 208 है।
पंच-सरपंच के चुनाव के लिए वोटिंग 5 नवंबर और 16 नवंबर को
जिले में पंच-सरपंच के चुनाव के लिए वोटिंग 5 नवम्बर व 16 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए वोट 3 और 14 नवंबर को डाले जाएंगे। जिला परिषद सदस्यों के लिए पहले चरण की वोटिंग 3 नवंबर है तो दूसरे चरण की वोटिंग 14 नवंबर को है। दोनों का परिणाम 20 नवंबर को आएगा।
इसके बाद जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को होगा। उप जिला प्रमुख 26 नवंबर को चुने जाएंगे। प्रधान का चुनाव 27 नवंबर को होगा। वहीं उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा। हनुमानगढ़ में 37 जिला परिषद सदस्य
हनुमानगढ़ में पिछले चुनाव के दौरान जिले में कुल 29 जिला परिषद सदस्य थे, जो अब बढ़कर 37 हो चुके हैं। पंचायत समिति सदस्य भी पूर्व में 144 थे जो अब बढ़कर 208 हो चुके हैं। ग्राम पंचायतों की संख्या में भी इस बात बढ़ोतरी हुई है पिछली बार 269 ग्राम पंचायत थी जो उनकी संख्या अब 325 हो चुकी है।
जिला प्रमुख का पद इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित है तो वहीं हनुमानगढ़ जंक्शन और टाउन दोनों पंचायत समितियों में प्रधान का पद एससी के लिए आरक्षित है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *