झालावाड़ में धनतेरस पर्व को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में वोटिंग पहले के कार्यक्रम से एक दिन पहले की गई है।
पहले चरण में अब जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग 22 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी। दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य की वोटिंग 28 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 30 अक्टूबर को होगी। तीसरे चरण में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग 3 नवंबर को होगी। जबकि पंच-सरपंच के लिए वोटिंग 5 नवंबर को होगी। पहले धनतेरस (6 नवंबर) के दिन वोटिंग शेड्यूल थी। धनतेरस के दिन पंचायतों में उपसरपंच की वोटिंग होगी। झालावाड़ जिले में 2 चरणों में होगा चुनाव
झालावाड़ जिले में 8 पंचायत समितियों के चुनाव पहले और दूसरे चरण में कराए जाएंगे। इन चुनावों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंच चुने जाएंगे। झालावाड़ जिले में कुल 270 ग्राम पंचायतें और 8 पंचायत समितियां हैं, जहां विभिन्न पदों के लिए चुनाव होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में जिला परिषद सदस्य के 33 पद हैं। जिनके लिए पहले चरण की वोटिंग 22 अक्टूबर को और दूसरे चरण की 28 अक्टूबर को होगी। पंच-सरपंच के चुनावों की तारीखों में बदलाव के बाद अब पहले चरण के लिए 24 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसी दिन परिणाम भी जारी होंगे।

