हथियार और कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार:दोस्त के घर में कर रहे थे शराब पार्टी, पुलिस दोनों से कर रही पूछताछ

हथियार और कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार:दोस्त के घर में कर रहे थे शराब पार्टी, पुलिस दोनों से कर रही पूछताछ

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी दीघा बाटा इलाके से हुई है। पुलिस ने उनके पास से लोडेड पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एक स्थान पर एकत्र होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम को सक्रिय किया और बताए गए स्थान की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध अपराधियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से लोडेड पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। दोनों से पूछताछ जारी पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनके पास हथियार और कारतूस कहां से आए थे और वे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि धीरज और विकास को अरेस्ट किया गया है। दो पिस्टल, दो देशी कट्टा, 2 विदेशी शराब की बोतल, 14 कारतूस मिले हैं। फिलहाल इन्वेस्टिगेशन जारी है। पटना के दीघा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी दीघा बाटा इलाके से हुई है। पुलिस ने उनके पास से लोडेड पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एक स्थान पर एकत्र होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम को सक्रिय किया और बताए गए स्थान की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध अपराधियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से लोडेड पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। दोनों से पूछताछ जारी पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनके पास हथियार और कारतूस कहां से आए थे और वे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि धीरज और विकास को अरेस्ट किया गया है। दो पिस्टल, दो देशी कट्टा, 2 विदेशी शराब की बोतल, 14 कारतूस मिले हैं। फिलहाल इन्वेस्टिगेशन जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *