छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वाणिज्यिक कर विभाग ने गुरुवार को अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया। इस आदेश के तहत कुल 137 अधिकारी-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में अलग-अलग पदों पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। इन्हें प्रदेश के विभिन्न कार्यालयों में नई पदस्थापना दी गई है। विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अन्य प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है। विभागीय कामकाज में कसावट लाने निर्णय विभागीय कामकाज में कसावट लाने और राजस्व से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिहाज से तबादलों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यालय में कार्यभार संभालेंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से जारी आदेश में तबादला किए गए सभी 137 अधिकारी-कर्मचारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापना और नई पदस्थापना की जानकारी दी गई है। संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आदेश के अनुसार नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

