पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच BPSC ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, TRE 4 का एग्जाम दिसंबर या जनवरी में हो सकता है। 2 स्टेज PT और MAINS में एग्जाम होंगे। साथ ही नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी। वहीं गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकारों के सवाल पर एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, हाथी चले बाजार.. कुत्ते भौंके हजार। दरअसल, BPSC कंट्रोलर ने कहा, गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान 3RD रैंक की कॉपी दिखा कर ये कहा जा रहा है कि कॉपी खाली है। उत्तर की क्वालिटी के आधार पर किसी को भी नंबर दिए जाते हैं। पहले कॉपी में कितना लिखा है ये देखकर नंबर दिया जाता था। जब पत्रकारों ने सवाल किया कि अगर कोई छात्र गलत कॉपी दिखा रहा तो कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे। इसपर BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हाथी चले बाजार…. कुत्ता भौंके हजार। दिसंबर-जनवरी में TRE 4 का एग्जाम राजेश कुमार सिंह ने कहा, ‘TRE 4 का एग्जाम दिसंबर या जनवरी में हो सकता है। हमने 1 से 30 सितंबर तक फॉर्म भरने की डेट की घोषणा की है। अभी हमको यह पता ही नहीं है, कितने स्टूडेंट्स फॉर्म भरेंगे। एक दिन में 5 लाख तक के स्टूडेंट्स का एग्जाम हम ले सकते हैं। अब कितने फॉर्म भरे जाते हैं, उसके हिसाब से कितने फेज में एग्जाम लेना है वो डिसाइड किया जाएगा।’ 2 स्टेज में एग्जाम लेने वाला बिहार अकेला राज्य नहीं एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, 2 स्टेज में एग्जाम को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि बिहार ऐसा पहला राज्य है, जहां टीचर का एग्जाम दो स्टेज में लिया जा रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है। कई राज्य दो स्टेज में एग्जाम लेता है। NEET UG जो 2024 में परीक्षा स्थगित की गई थी। उसके बाद राधाकृष्णन कमेटी बनाई गई थी। उसके बाद दो स्टेज एग्जाम का सुझाव दिया गया था। EOU ने भी हमें दो स्टेज एग्जाम लेने की बात कही है। TRE-4 में नेगेटिव मार्किंग पर उन्होंने कहा कि BPSC ने सभी एग्जाम में निगेटिव मार्किंग को रखा है। इस बार इस एग्जाम में भी नेगेटिव मार्किंग होगी। इसमें कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इधर, पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर छात्र न्याय सत्याग्रह लगातार जारी है। गर्दनीबाग में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। TRE-4 का विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षकों की होगी भर्ती BPSC ने TRE-4 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 32,388 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई हैं। PT और Mains के साथ नेगेटिव मार्किंग का भी विरोध TRE-4 को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी परीक्षा में PT और Mains की व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों की ओर से नेगेटिव मार्किंग खत्म करने की मांग भी की जा रही है। पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच BPSC ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, TRE 4 का एग्जाम दिसंबर या जनवरी में हो सकता है। 2 स्टेज PT और MAINS में एग्जाम होंगे। साथ ही नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी। वहीं गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकारों के सवाल पर एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, हाथी चले बाजार.. कुत्ते भौंके हजार। दरअसल, BPSC कंट्रोलर ने कहा, गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान 3RD रैंक की कॉपी दिखा कर ये कहा जा रहा है कि कॉपी खाली है। उत्तर की क्वालिटी के आधार पर किसी को भी नंबर दिए जाते हैं। पहले कॉपी में कितना लिखा है ये देखकर नंबर दिया जाता था। जब पत्रकारों ने सवाल किया कि अगर कोई छात्र गलत कॉपी दिखा रहा तो कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे। इसपर BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हाथी चले बाजार…. कुत्ता भौंके हजार। दिसंबर-जनवरी में TRE 4 का एग्जाम राजेश कुमार सिंह ने कहा, ‘TRE 4 का एग्जाम दिसंबर या जनवरी में हो सकता है। हमने 1 से 30 सितंबर तक फॉर्म भरने की डेट की घोषणा की है। अभी हमको यह पता ही नहीं है, कितने स्टूडेंट्स फॉर्म भरेंगे। एक दिन में 5 लाख तक के स्टूडेंट्स का एग्जाम हम ले सकते हैं। अब कितने फॉर्म भरे जाते हैं, उसके हिसाब से कितने फेज में एग्जाम लेना है वो डिसाइड किया जाएगा।’ 2 स्टेज में एग्जाम लेने वाला बिहार अकेला राज्य नहीं एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, 2 स्टेज में एग्जाम को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि बिहार ऐसा पहला राज्य है, जहां टीचर का एग्जाम दो स्टेज में लिया जा रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है। कई राज्य दो स्टेज में एग्जाम लेता है। NEET UG जो 2024 में परीक्षा स्थगित की गई थी। उसके बाद राधाकृष्णन कमेटी बनाई गई थी। उसके बाद दो स्टेज एग्जाम का सुझाव दिया गया था। EOU ने भी हमें दो स्टेज एग्जाम लेने की बात कही है। TRE-4 में नेगेटिव मार्किंग पर उन्होंने कहा कि BPSC ने सभी एग्जाम में निगेटिव मार्किंग को रखा है। इस बार इस एग्जाम में भी नेगेटिव मार्किंग होगी। इसमें कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इधर, पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर छात्र न्याय सत्याग्रह लगातार जारी है। गर्दनीबाग में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। TRE-4 का विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षकों की होगी भर्ती BPSC ने TRE-4 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 32,388 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई हैं। PT और Mains के साथ नेगेटिव मार्किंग का भी विरोध TRE-4 को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी परीक्षा में PT और Mains की व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों की ओर से नेगेटिव मार्किंग खत्म करने की मांग भी की जा रही है।

