सोनीपत पुलिस ने दिल्ली सीमा पर 12 नाके लगाए:NCR में प्रदूषण रोकने के लिए NH-44 पर ट्रैफिक डायवर्ट; वाहनों को KMP-KGP से भेजा

सोनीपत पुलिस ने दिल्ली सीमा पर 12 नाके लगाए:NCR में प्रदूषण रोकने के लिए NH-44 पर ट्रैफिक डायवर्ट; वाहनों को KMP-KGP से भेजा

दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सोनीपत पुलिस ने CAQM, GRAP Stage-I और Winter Action Plan 2026-27 के तहत कड़े कदम उठाए हैं। पुलिस आयुक्त ममता सिंह (IPS, ADGP) के दिशा-निर्देशों पर दिल्ली सीमा से सटे 12 प्रमुख स्थानों पर विशेष नाके लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) सोनाक्षी सिंह के अनुसार, सिंधु-कुंडली बॉर्डर, सफियाबाद, लामपुर, औचंदी, सबोली और KMP-KGP जीरो पॉइंट समेत 12 प्रमुख नाकों पर अवैध धुआं छोड़ने वाले वाहनों, बिना वैध PUC, तय सीमा पूरी कर चुके ओवरएज वाहनों और अवैध पटाखों के परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार दिल्ली न जाने वाले (Non-Destined) वाहनों को KMP/KGP मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। NH-44 प्याऊ मनियारी फ्लाईओवर पर मरम्मत के चलते डायवर्जन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा NH-44 पर प्याऊ मनियारी स्थित ड्रेन नंबर-8 फ्लाईओवर पर दिल्ली से पानीपत लेन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) नरेश अहलावत ने बताया कि इस दौरान ट्रैफिक को सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग: सोनीपत पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने, सर्विस रोड का प्रयोग करने और प्रदूषण नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *